बगहा 1प्रखंड के चार पंचायतों के महादलित टोला मे सामुदायिक शौचालय निर्माण किया जाएगा। इस के लिए स्थल चिन्हित करने को ले बीडीओ कुमार प्रशांत ने प्रखंड लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रखंड समन्यवक व संबंधित मुखिया को निर्देश दे दिया है। एक सप्ताह के अंदर स्थल चिन्हित कर दे ताकि अंचल से उक्त भूमि का जांच करा उसका एनओसी प्राप्त किया जाय। बताया कि एनओसी प्राप्त के बाद चिन्हित स्थलों पर 6 सीट वाला सामुदायिक शौचालय दो दो इन चारो पंचायत मे लगभग तीन तीन लाख के लागत से निर्माण कराया जायेगा। बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के सिगांडी पिपरिया, चखनी रजवटिया, बसवरिया, व परसा बनचहरी मे पहले निर्माण होगा और उसके बाद महादलित टोले मे दो शौचालय का निर्माण कराए जाने का कार्य होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment