header ads

होटल में हो रहा था अवैध निर्माण, गिराने के आदेश

शिमला शहर में अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम कार्रवाई कर रहा है। नगर निगम ने मंगलवार को ताराहॉल के पास एक होटल कारोबारी द्वारा किया जा रहा अवैध निर्माण रुकवाया। इसके साथ ही कारोबारी को निर्माण को गिराने को लेकर नोटिस दिया। ताराहॉल के पास कार्ट रोड पर एक होटल में अवैध निर्माण की सूचना किसी ने नगर निगम को दी। सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम जूनियर इंजीनियर जितेंद्र सामटा की अगुवाई में मौके पर पहुंची। नगर निगम की टीम ने पाया कि निर्माण कार्य के लिए किसी तरह की परमिशन नहीं ली गई थी।

होटल कारोबारी ने यहां लोहे का पूरा स्ट्रक्चर खड़ा कर दिया था। नगर निगम की टीम ने पाया कि कारोबारी ने करीब 72.76 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध निर्माण किया है। नगर निगम ने काम को रुकवा दिया है और होटल कारोबारी को नोटिस दिया है। नगर निगम ने नियम बनाया है कि नोटिस के बाद भी अगर निर्माण कार्य को मालिक खुद नहीं गिराएगा तो नगर निगम खुद कार्रवाई करेगा। निर्माण को गिराने का खर्च भी मालिक से वसूला जाएगा। उधर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अजित भारद्वाज का कहना है कि नगर निगम अवैध निर्माण पर कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को भी ताराहॉल के पास अवैध निर्माण को लेकर होटल कारोबारी को नोटिस देकर इसको तोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Illegal construction was happening in the hotel, orders to drop


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget