header ads

कांग्रेस के पूर्व सासंद रामदेव राय के निधन पर कांग्रेसियों में शोक की लहर

समस्तीपुर के पूर्व सांसद व बेगूसराय के बछवाड़ा से कांग्रेस के विधायक रामदेव राय के निधन पर रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया।

स्व. राय कर्पूरी ठाकुर को हरा कर समस्तीपुर के सांसद बनने का गौरव प्राप्त किया था। जिलाध्यक्ष मो अबू तमीम के नेतृत्व में जिला कार्यालय में उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर एक शोक सभा आयोजन किया गया।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव रामकलेवर प्रसाद ने उन्हें एक निर्भिक व संघर्षशील नेता की संज्ञा दी। जिलाध्यक्ष मो अबू तमीम ने कहा कि स्व. राय दलितों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों के लिए आवाज बुलंद करते रहे।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान अमित कुमार सिंह, विशेश्वर राय, विजय शंकर शर्मा, विनोद कुमार झा, मुकेश कुमार चौधरी, कामेश्वर पासवान, अब्दुल मालिक, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ई अबू तनवीर, कृष्ण भगवान झा, सुरेश राय मो अफजल, श्याम प्रसाद केसरी, आनंद कुमार आनंद, मोइन रजा, कृष्ण कुमार राय, मो ईसराफील, विपिन कुमार आदि थे। उधर, समस्तीपुर प्रखंड कार्यालय में भी शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष डोमन राय के अलावा ब्रजनंदन राय, अरुण कुमार राय, मनोज कुमार भारद्वाज, बच्चा बाबू गिरी, ममता कुमारी, खुशबू कुमारी आदि थीं।
शाहपुर पटोरी| पूर्व सांसद सह बछवाड़ा विस सदस्य रामदेव राय के निधन पर कांग्रेस ने पटोरी प्रखंड अध्यक्ष रजत शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को शोक सभा का आयोजन किया। मौके पर पूर्व प्रमुख राम स्वार्थ राय, मुखिया मोहन ठाकुर, सीताराम चौधरी, शिशिर चौधरी, प्रमोद शर्मा, अरविंद शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, सत्यनारायण चौधरी अादि शामिल थे।
दलसिंहसराय| बछवाड़ा विधायक रामदेव राय के असामयिक निधन पर राजद कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है। शोक जताने वालों में स्थानीय विधायक आलोक कुमार मेहता, मीडिया प्रभारी राजदीपक, चंदन प्रसाद, देवेंद्र प्रसाद सिंह, पुंजय कुमार, महेंद्र कुमार राय, नंद किशोर महतो,सुरेन्द्र राय, राकेश कुमार राय, अरविंद कुमार, सूरज पाठक, राम प्रवेश ठाकुर, राम उदय राय, अशोक सिंह, पुंजय कुमार आदि हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget