प्रखंड मुख्यालय परिसर में कार्यपालक सहायकों की बैठक संघ के वरीय नेता प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में सरकार द्वारा कार्यपालक सहायकों की मांग नहीं मानने की सूरत में संघ के आह्वान पर 1 से 3 सितंबर तक सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिला नेता ने कहा कि सरकार द्वारा कार्यपालक सहायकों का लगातार किए जा रहे शोषण के खिलाफ व वेतनमान की मांग को लेकर तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर जाना पड़ रहा है।
सरकार फिर भी कार्यपालक सहायकों की मांगो पर विचार नहीं करती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाऐंगे, जिसकी घोषणा बाद में की जाएगी।
1 से 3 सितंबर तक सामूहिक अवकाश के दौरान सभी कार्यपालक सहायक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए समाहरणालय के समक्ष धरने पर बैठेंगे।
सामूहिक अवकाश पर जाने की जानकारी बीडीओ,सीओ समेत सभी विभाग के पदाधिकारियों को दे दी गई है।
उन्होंने कहा कि कार्यपालक सहायक काफी दिनों से अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रख रहे है लेकिन सरकार मांगों पर कोई विचार नहीं कर रही है।
मौके पर आदित्य कुमार, राजीव कुमार, मुकेश कुमार, सद्दाम कुमार, जीतेन्द्र कुमार, नीति प्रिया, अंजली कुमारी, अर्पणा कुमारी, नरेश कुमार समेत आदि थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment