header ads

कंडाघाट में तीन और परवाणू में कोरोना के आठ मामले आए

कंडाघाट उपमंडल मुख्यालय व कुछ ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना के पॉजिटिव मामलों में लगातार वृद्धि होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बुधवार शाम को कंडाघाट में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां चार सरकारी परिसर को सील कर दिया है। परमाणू से एक व्यक्ति आकर कंडाघाट महिला बहुतकनीकी संस्थान में कार्यरत अपनी पत्नी के पास रुका। यहां से वह रामपुर अपने काम पर चला गया। रामपुर में उसका कोरोना टेस्ट हुआ तो वह पॉजिटिव निकला। इसके बाद प्रशासन ने कंडाघाट बहुतकनीकी संस्थान परिसर, सीटीएल परिसर, लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह व लोक निर्माण कार्यालय को सील करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम कंडाघाट संजीव धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी स्थानों को सेनेटाइज किया जाएगा।

63 सैपलों की रिपोर्ट आना बाकी :परवाणू : औद्योगिक नगरी परवाणू में कोरोना के आठ नए मामले सामने आए है। ईएसआई अस्पताल से भेजे गए सैपलों की रिपोर्ट में आठ और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए है। अभी ईएसआई अस्पताल परवाणू से 63 सैपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। जानकारी के अनुसार परवाणू में आए आठ मामलो में दो पांवटा से आए भाई, एक कालका का व्यक्ति, एक बैरियर में ड्यूटी दे रहा होमियोपैथी डॉक्टर, एक नर्स, दो सेक्टर तीन की औद्योगिक इकाई में कार्यरत व्यक्ति व एक सेक्टर एक ए का निवासी शामिल है। परवाणू के ईएसआई अस्पताल के प्रभारी डॉ. विनोद कपिल से आठ मामले आने की पुष्टि करते हुए बताया की आगामी रिपोर्ट में अस्पताल के जो लोग नेगेटिव पाए जाएंगे उनके सहयोग से ईएसआई अस्पताल का संचालन किया जाएगा।

म्यूनिक्स समेत बीबीएन में 15 मिनी कंटेनमेंट जोन बनाए

जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन ने कोरोना के चलते कुछ क्षेत्रों को सूक्ष्म कंटनेमेंट जोन बनाए है। इसमें शिवालिक नगर झाड़माजरी में संक्रमित व्यक्ति का आवास, बद्दी स्थित हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी फेज-1 रोगी आवास, फेज-2 रोगी आवास, रोगी आवास, कडूआणा रोगी आवास, थाना में रोगी आवास, गुल्लरवाला रोगी का आवास, गांव चक्कां रोगी आवास, गांव बरोटीवाला के वार्ड-3 में रोगी आवास, गांव ढांग उपरली में रोगी आवास, निचला खेड़ा व खेड़ा नानोवाल रोगी आवास, रगुवाल, शनिदेव मंदिर के पास फेज-2 समेत कई अन्य क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget