शिमला के तहबाजारी अपना सामान रखने के लिए टॉयलेट को स्टोर के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। रात को टॉयलेट में यह सामान रखा जा रहा है और दिन को इसको बेचने लिए बाजारों में सजाया जा रहा है। नगर निगम की टीम ने शेरे पंजाब के पास एक टॉयलेट में रखा सामान जब्त किया है।
नगर निगम के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि शेरे पंजाब के पास बने टॉयलेट में तहबाजारियों का सामान रात को रखा जा रहा है। सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम सोमवार रात को मौके पर पहुंची। नगर निगम की टीम ने पाया कि टॉयलेट में क्रेटों में सामान रखा गया है। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सामान को जब्त किया है। कई बार खाने पीने का सामान भी इन जगहों पर रखा जा रहा है। इससे बीमारियां फैलने का भी खतरा रहता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment