मुजफ्फरपुर रेल डीएसपी ने मंगलवार को नरकटियागंज रेल थाना का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेल थानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान रेल डीएसपी जीतेंद्र कुमार ने उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि रेल थाना में लंबित मामलों का निष्पादन हर हाल में करें। रेल परिक्षेत्र के प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखें। कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग कर कार्य करें। साथ ही उन्होंने कहा कि रेल क्षेत्र में शराब, चोरी समेत कोई भी आपराधिक मामलों में लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के क्रम में रेल डीएसपी ने कम्प्यूटर कक्ष, हाजत, सिरिसता समेत कार्यालय में रखे विभिन्न फाइलों का अवलोकन किया। वहीं रेल थाना में सीसीटीवी कैमरे का फुटेज आदि जायजा लिया।
इस अवसर रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार, एसआई जेपी नारायण, आरपी गुप्ता समेत तमाम पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे। वहीं नवागत रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने रेल थाना में योगदान दिया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि रेल यात्रियों की सुरक्षित यात्रा एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिक है। उन्होंने बताया कि नरकटियागंज रेल परिसर में नियमित यात्रियों एवं उनकी समानों की सुरक्षा को लेकर विभिन्न जगहों समेत प्लेटफॉर्म पर जवानों को तैनात किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment