header ads

चंबाघाट के स्टोर से तेल, नमक, आटा व परवाणू से चिल्ड्रन फूड के भरे सैंपल

जिला में कारोबारियों द्वारा खाने-पीने की चीजों में बरती जा रही लापरवाही की शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न दुकानों व स्टोर से 11 सैंपल उठाएं। इन सैंपलों को जांच के लिए संयुक्त जांच प्रयोगशाला कंडाघाट लैब में भेजा जाएगा। अगर किसी सैंपल की क्वालिटी फेल पाई तो दुकानदारों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग सोलन की टीम ने फूड सेफ्टी ऑफिसर अनुज शर्मा की अध्यक्षता में सोलन, चंबाघाट, देऊंघाट व परवाणू की विभिन्न दुकानों व स्टोर में इंस्पेक्शन करते हुए सैंपल एकत्रित किए।

टीम ने चंबाघाट स्थित पीडीएस स्टोर (डीपू) से सरसों तेल, नमक व आटे के सैंपल उठाए। देऊंघाट स्थित फ्रुट बेवरेज से काले अंगुर व मदर डैरी से 2-2 सैंपल लिए। परवाणू में दुकानों से बच्चों के खाने वाली चीजें (चिल्ड्रन फूड) में लॉली पॉप व नारियल टॉफी के सैंपल भरे गए, क्यांेकि विभाग के पास काफी समय से शिकायतें आ रही थी।

जिसके आधार पर टीम ने छापेमारी करते हुए कार्रवाई अमल में लाई है। बता दें कि पहले भी विभाग द्वारा कई सैंपल लिए गए थे, जिन्हें कंडाघाट स्थित लैब में जांच के लिए भेजा है, हालांकि अभी तक उन सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। विभाग रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेगा ताकि खाने-पीने की चीजों को लेकर लापरवाही न बरती जाए।

घटिया क्वालिटी का दिया जा रहा सामान : खाद्या सुरक्षा विभाग इन दिनों चिल्ड्रन फूड की क्वालिटी पर फोक्स कर रहा है। बच्चों के खाने-पीने की चीजों में घटिया क्वालिटी का सामान दिया जा रहा है। इसी लापरवाही को रोकने के लिए विभाग अगले कुछ दिन चिल्ड्रन फूड पर निगरानी रखेगा। इस अभियान के तहत टीमें जिला भर में दबिश देकर सैंपल भी उठाएगी।

^सोलन व परवाणू में कई दुकानों व पीडीएस स्टोर से खाने-पीने की चीजों के सैंपल लिए है। कुल 11 सैंपलों को जांच के लिए भेजा है, जिसमें तेल, आटा, नमक, दूध, फ्रुट व टॉफी शामिल है। अगर किसी की रिपोर्ट फेल पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अनुज शर्मा, फूड सेफ्टी ऑफिसर, जिला सोलन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी दुकानों में सैंपल भरते हुए।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget