header ads

लखनऊ, वाराणसी, गुवाहाटी और अमृतसर के लिए अब सीधी उड़ान, 24 अक्टूबर तक के लिए 33 फ्लाइट का शिड्यूल जारी

पटना से लखनऊ, वाराणसी, अमृतसर और गुवाहाटी के लिए अब सीधी उड़ान हाे गई है। गुवाहाटी के लिए दाे और बाकी शहराें के लिए एक-एक विमान है। शनिवार काे पटना एयरपाेर्ट ने 33 जाेड़ी फ्लाइट का शिड्यूल जारी किया है, जाे 24 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। अबतक 29 जाेड़ी फ्लाइट का ऑपरेशन हाे रहा था। नए शिड्यूल में भी रांची के लिए एक भी सीधी फ्लाइट नहीं है।

दिल्ली के लिए 12 फ्लाइट थी, जाे शनिवार से घटकर 11 हाे गई। स्पाइस ने रात की दिल्ली की एक फ्लाइट काे बंद कर दिया। काेलकाता के लिए विमानाें की तादाद दाे से बढ़कर तीन हाे गई है। एयर इंडिया की फ्लाइट जाे पहले हैदराबाद से पटना आकर बेंगलुरु जाती थी अब बेंगलुरु से पटना आकर बेंगलुरु जाएगी। पहले की तरह ही नए शिड्युल में भी मुंबईं के लिए 4, हैदराबाद के लिए 3, बेंगलुरु के लिए 5, अहमदाबाद के लिए 2 और चेन्नई के लिए एक फ्लाइट हैं।

दिल्ली के लिए अब सुबह 5.40 बजे पहली फ्लाइट
पटना से दिल्ली के लिए अब पहली फ्लाइट सुबह 5.40 बजे है। पहले इंडिगाे की इस फ्लाइट के टेकऑफ करने का समय सुबह 6:20 बजे था। इसी तरह इंडिगाे की चेन्नई फ्लाइट का समय शाम 6:30 बजे हाे गया। पहले यह 3:30 बजे जाती थी। एयर इंडिया की बेंगलुरु की फ्लाइट पहले की तरह की सप्ताह में दाे दिन शनिवार और मंगलवार काे ऑपरेट करेगी लेकि इनके समय में बदलाव हुआ है। शनिवार काे यह दिन में 11 बजे जाएगी जाे पहले शाम में 7:45 बजे जाती थी। मंगलवार काे यह फ्लाइट अब दिन में 3 बजे टेकऑफ करेगी जाे पहले रात 9:15 बजे जाती थी।
नई फ्लाइट का टाइम टेबुल : रांची के लिए एक भी नहीं

विमान संख्या सेक्टर आगमन प्रस्थान
6 ई 6105/6107 काेलकाता-पटना- काेलकाता शाम 7.30 रात 8.10
6 ई 6231/6232 लखनऊ- पटना- लखनऊ रात 9.45 रात 10.25
एसजी 2752/2753 वाराणसी- पटना- वाराणसी दाेपहर 3.20 शाम 4.10
एसजी 3724/ 3724 अमृतसर- पटना- गुवाहाटी शाम 5.05 शाम 5.30 - साेम, शुक्र, शनि, रवि
एसजी 3723/3723 गुवाहाटी- पटना- अमृतसर पूर्वाह्न 10.45 पूर्वाह्न 11.10 साेम, शुक्र, शनि, रवि
एसजी 3723/3724 गुवाहाटी- पटना- गुवाहाटी पूर्वाह्न 10.45 पूर्वाह्न 11.10 मंगल, बुध, गुरुवार


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now direct flights to Lucknow, Varanasi, Guwahati and Amritsar, 33 flight schedules continue till October 24


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget