header ads

स्कूल के प्रमोटी लेक्चरर की सूची नाम, स्टेशन समेत जारी की जाए : एचजीटीयू

सरकार शिक्षा विभाग को निर्देश जारी कर प्रमोटी लेक्चरर की सूची नाम और स्कूल समेत प्रकाशित करने को कहें। यह बातें हिमाचल राजकीय अध्यापक संगठन एचजीटीयू की हमीरपुर इकाई ने कही। संगठन का कहना है कि इससे कैडर में टीजीटी शिक्षकों के प्रमोशन बैकलॉग की सही स्थिति का पता चल सकता है।

एचजीटीयू नई शिक्षा नीति के तहत लेक्चरर स्कूल न्यू के नए आरएंडपी रूल्स को तब तक मान्य नहीं करेगा जब तक पिछली रिक्तियों का सही पता लगाकर उन्हें प्रमोशन द्वारा मौजूदा नियमों के अनुसार भरा नहीं जाता। जिला इकाई के प्रधान संजीव ठाकुर, पदाधिकारी राजकुमार, मनोज शर्मा, नरेश पटियाल, शशि शर्मा , देविंदर सिंह, अश्वनी कुमार, अजय पाल, ओंकार अटल, बाबूराम, सुदर्शन कुमार, प्रदीप ठाकुर, दिनेश कुमार, राजीव चंदेल, महिला विंग की महासचिव मोनिका ठाकुर, अजय शर्मा, कमलजीत, राकेश कुमार, अरुण शर्मा, अविनाश ठाकुर, गगन कुमार, राजेंद्र प्रसाद,अजय शर्मा और सुनील, हंसराज सोंखले, राज कुमार, विपन कुमार, मुकेश शर्मा, गुरबचन सिंह, अश्विनी, सुकेश, अक्षय शर्मा, महिंद्र सिंह, सुरजीत सिंह ने कहा कि विभाग की लाल फीताशाही के चलते शिक्षक वर्षों से अपने प्रमोशन के लिए तरस रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हाल ही में पीटीए द्वारा डायरेक्ट कोटे के करीब दो हजार शिक्षकों को रेगुलर किए जाने के बाद प्रमोशन कोटे का बैकलॉग भारी संख्या में बढ़ गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मांग कि है कि शिक्षा विभाग से सब्जेक्ट वाइज प्रमोटी लेक्चरर की सूची को जारी करने के आदेश दिए जाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget