header ads

गंगा के बाद अब पुनपुन भी लाल निशान के पार, 24 घंटे में 1.32 मीटर की हुई बढ़ोतरी

पुनपुन नदी शुक्रवार को पटना में लाल निशान को पार कर गई। पिछले 24 घंटे में इसके जलस्तर में 1.32 मीटर की वृद्धि हुई है। गुरुवार तक नदी खतरे के निशान 50.60 मीटर से 46 सेंटीमीटर नीचे थी, लेकिन शुक्रवार काे 86 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई है।

पुनपुन का जलस्तर श्रीपालपुर में सुबह में 51.03 मीटर पर था, जो शाम होते-होते 51.46 मीटर पर पहुंच गया। उधर, सोन के जलस्तर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है, जबकि लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही कोसी नेपाल के वराह क्षेत्र में बढ़ रही है।

गांधी घाट पर खतरे के निशान से 7 सेमी ऊपर

  • गंगा पहले से ही पटना में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पटना के गांधी घाट पर यह लाल निशान से 7 सेंटीमीटर ऊपर, जबकि हाथीदह में 29 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।
  • कहलगांव में खतरे के निशान से 18 सेंटीमीटर ऊपर है। तीनों स्थानों पर नदी लगातार लाल निशान के ऊपर बनी हुई है।
  • ऐसे तो गंगा बिहार में अन्य जगहों पर स्थिर है, लेकिन इलाहाबाद, वाराणसी के साथ बक्सर में इसका जलस्तर बढ़ रहा है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After Ganga, Punpun now crosses the red mark, increasing 1.32 meters in 24 hours


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget