header ads

अब सीएम रेजिडेंस ओकओवर में पलेगी गाय, काऊ शेड बनाने का काम शुरू

आने वाले दिनाें में अगर ओकओवर के पास से गुजरते हुए गाय की आवाज सुनाई दे ताे चाैंकिए नहीं। सीएम जयराम ठाकुर के सरकारी आवास पर भी गाय रखी जाएगी, इसके लिए काऊशेड बनाने का काम इन दिनाें चल रहा है। इसे ओकओवर से पीछे नीचे की तरह खाली जगह पर बनाया जा रहा है। इसमें तीन गायाें काे रखने की जगह हाेगी। इससे पहले पूर्व राज्यपाल आचार्य देवव्रत के समय राजभवन में गायाें काे पाला गया था, तब पूरे विधि विधान के साथ समय समय पर इन गायाें की पूजा की परंपरा काे निभाया जाता रहा।

कुछ दूसरे प्रदेशाें के सरकारी आवासाें पर भी गाय पाली जा रही हैं। सीएम और कैबिनेट मंत्रियाें समेत अधिकारियाें के सरकारी आवासाें की मेंटिनेंस व जरूरत पड़ने पर नई कंस्ट्रक्शन करने का जिम्मा जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट यानी जीएडी का है। ओकओवर में गायाें के लिए बन रहे काउशेड काे तैयार करने का काम जीएडी ने पब्लिक वर्कस डिपार्टमेंट काे दिया है। कुछ दिन पहले ही ये काउशेड बनाने का काम शुरू हुआ है।
उत्तराखंड-यूपी के सीएम रेजिडेंस पर भी हैं गाय
यूपी के सीएम याेगी अादित्यनाथ के लखनऊ स्थित कालीदास राेड वाले सरकारी अावास पर भी गाय पालकर उनकी पूजा की जाती है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के दून स्थित अावास पर भी जून 2017 के बाद गाय पाली जा रही हैं। मई 2020 बैंगलाेर की यहलंका सीट से भाजपा विधायक एसअार विश्वनाथ ने भी गुजरात से गीर ब्रीड की एक गाय और बछड़ा ले जाकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा काे भेंट की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget