नरपतगंज थाना परिसर में नरपतगंज के पूर्व थानाध्यक्ष सुनील कुमार का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपने थानाध्यक्ष को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर लोगों ने भावुक होते हुए कहा कि थानाध्यक्ष सुनील कुमार करीब ढाई साल के कार्यकाल में कई सराहनीय कार्य किए हैं। चौबीसों घंटे लोगों की सेवा में तत्पर रहकर क्षेत्र में विधि व्यवस्था बहाल की।
उन्होंने कोरोना काल में अनवरत पूरे क्षेत्र में लॉकडाउन का पालन करवाया। इस मौके पर थाना के दरोगा रूबी कुमारी संजीत कुमार, प्रमोद सिंह, हसीब कौशर, प्रलयंकर सिंह, संजय बेगानी, इंदिरानंद पासवान, मनीष कुमार यादव, मनोहर कुमार, छोटू सिंह, तोहिद आलम, दीपक दिलवर, सोनू, रितेश कुमार, सरताज बादशाह, रब्बान सोहेल, जसीम खान, अनवारुल, वाहिद, विकास कुमार, सचिन समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने विदाई दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment