चंबा में एक व्यक्ति ने एक महिला की हत्या करके खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतक व्यक्ति पर हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया है। मामले को प्रथम दृष्टि में प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि चंपा देवी पिछले कुछ वर्षों से अपने मायके मंडलुई में रह रही थी।
कुछ दिनों से उसकी ननद भी उसके घर में रह रही थी, मंगलवार रात 9 बजे चंपा अपनी ननद को यह बता कर घर से निकली कि वह सोट गांव के राकेश कुमार से मिलने जा रही है। अगली सुबह चंपा का शव राकेश के बेड पर लहूलुहान बरामद हुआ। कमरे के भीतर राकेश कुमार को फंदे पर लटका हुआ पाया। पुलिस का मानना है कि राकेश ने चंपा की हत्या कर दी और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए फंदा लगा लिया।
सवाल कई
एएसपी रमन शर्मा ने कहा कि महिला व व्यक्ति के बीच में आपसी रिश्तेदारी नहीं थी। ऐसे में रात के समय उक्त महिला अपने घर से करीब 8 किलोमीटर दूर मौजूद राकेश के घर क्यों गई व राकेश ने उसकी हत्या क्यों की, इन सब बातों का पता लगाने की पुलिस कोशिश कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment