header ads

विकास में जनसंख्या विस्फोट सबसे बड़ी बाधा: गिरिराज

बुधवार को केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी की फेसबुक के माध्यम से आयोजित ऑनलाइन बैठक आयोजित की। जिसमें फारबिसगंज से बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। देशभर से जुड़े संगठन के 55 हजार लाइव से जुड़े कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और कुपोषण का मुख्य कारण बेतहाशा बढ़ती जनसंख्या है। जनसंख्या असंतुलन की इस समस्या के समाधान के लिए देश के सभी नागरिकों के लिए जाति, धर्म, क्षेत्र व भाषा से ऊपर उठकर समान रूप से जनसंख्या कानून लागू होना अति आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि महामारी से जूझते भारत के सामने इतनी भारी जनसंख्या एक भीषण चुनौती साबित हो रही है। भारत विश्व की लगभग 18% जनसंख्या का भार वहन कर रहा है, जबकि आबादी के अनुपात में उसका भूभाग बहुत कम यानि लगभग 2.4 % और जल 4% है। यही कारण है कि आज कोरोना संकट में सरकार के तमाम उपायों के बावजूद भी देश में संसाधन संकट उत्पन्न हो रहा है।

आनॅलाइन बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय जी ने जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महामारी के समय 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर देशभर के लगभग 200 जिला मुख्यालयों से संबंधित जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है तथा अनेक जिला मुख्यालयों पर नियंत्रित क्षेत्र घोषित होने के कारण लगभग 200 जिलों से सीधे ज्ञापन भेजा है, वह सराहनीय है। देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, कानून मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी को सैकड़ों जिलों से सीधे पत्र लिखे जाने पर उन्होंने जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, आसाम, त्रिपुरा, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक तथा सुदूर केरल के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के अभिभावक के रूप में मार्गदर्शन करने वाले श्री गिरिराज सिंह ने ऑनलाइन बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा जनसंख्या विषय पर जन जागरण हेतु 22 दिसम्बर से शुरू हुआ जो अखिल प्रवास महामारी के कारण 20 मार्च को रुक गया था। कोरोना संकट के बाद पूरे देशभर में टीम जायेंगी और इसी क्रम में देश के लगभग राज्यों के सैकडों जिलों में सभाएं आयोजित की जायेंगी।

जिनमें वह स्वंय भी उपस्थित रहेंगे। बैंगलोर में कांग्रेस पार्टी के एक दलित विधायक के घर पर एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा संगठित होकर किए हमले पर तथाकथित बुद्धिजीवियों और छद्म धर्मनिरपेक्षता वादियों की चुप्पी पर हैरानी जताते हुए कहा कि यह भविष्य के लिए खतरनाक संकेत हैं।उन्होंने आशा जताई कि अब प्रधानमंत्री जी द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून शीघ्र से शीघ्र बनेगा और देश के सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होगा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुबोध मोहन ठाकुर, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष वीणा देवी,सत्यम कुमार, प्रदीप कुमार कर्ण, मनोहर मंडल के अलावे बड़ी संख्या में जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन कार्यकर्ता मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget