प्रदेश में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से बहुउद्देशीय खेल मैदान विकसित किए जाएंगे इससे युवाओं को खेलकूद के अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। यह जानकारी वन, युवा एवं खेल सेवाएं मंत्री राकेश पठानिया ने मंगलवार को धर्मशाला के इंडोर स्पोर्टस स्टेडियम का निरीक्षण करने के उपरांत दी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलकूद गतिविधियों के लिए पहले से बने बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए तथा नई अधोसंरचना विकसित करने के लिए भी कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। खेलों में प्रतिभावान बच्चों एवं किशोरों को राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्त्र की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करने के लिए खेल कूद प्रतिभा खोज कार्यक्रम भी आरंभ किया गया है। इस अवसर पर वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में लंबित निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर विधायक विशाल नैहरिया सहित युवा एवं खेल सेवाएं विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए शुरू होगा स्कूल नर्सरी कार्यक्रम
स्कूली बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए शीघ्र ही स्कूल नर्सरी कार्यक्रम आरंभ किया जाएगा। इसमें स्कूल में ही बच्चों द्वारा पौधों की नर्सरी तैयार की जाएगी। नर्सरी में तैयार पौध को बच्चे अपने अपने घरों के आसपास रोपित करेंगे और इन पौधों का संरक्षण भी करेंगे। वन मंत्री राकेश पठानिया ने मंगलवार को स्कूल नर्सरी कार्यक्रम को लेकर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर इस कार्यक्रम के सुचारू कार्यान्वयन के लिए रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। प्रदेश में विद्यार्थी वन मित्र योजना भी आरंभ की गई है जिसके तहत राज्य के 374 स्कूलों के बच्चों द्वारा 2900 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण किया गया है तथा इन पौधों की देखभाल भी की जा रही है। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी भी उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment