थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में मछली पकड़ने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। जिसमें छह लोग घायल हो गए है। घायल सुदिश महतो,भानु महतो,पिंकी कुमारी, विनोद महतो व अन्य का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया। इस संबंध में सुदीश महतो ने 09 लोगों पर एफआईआर दर्ज करायी है। जिसमें प्रमोद कुमार, मिंटू कुमार, विनोद कुमार, मिश्री महतो, रामशरण महतो, महेश महतो, मोतीलाल महतो, सोनू कुमार एवं दिनेश कुमार को अभियुक्त बनाया गया है।
इनके द्वारा झगड़ा का कारण मछली पकड़ने का विवाद बताया गया है।जबकि दूसरे पक्ष के कौलसिया देवी ने सात लोगों पर एफआईआर दर्ज करायी है। जिसमें मनु महतो,सुदीश महतो, सुनील महतो, राजनारायण महतो,भोला महतो,लालू महतो एवं अरुण महतो को अभियुक्त बनाया गया है। इनका आरोप है कि सामुदायिक शाैचालय तोड़ने एवं महिला पर अश्लील कमेंट करने के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment