header ads

तेजस्वी का वादा: पहली कैबिनेट में 10 लाख नौकरी देंगे, झारखंड और एमपी की तर्ज पर 100% डोमिसाइल नीति भी

राजद ने बिहार के युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया। साथ ही, मध्यप्रदेश और झारखंड की तरह बिहार में भी 100 फीसदी डोमिसाइल नीति बनाने का ऐलान किया। रविवार को तेजस्वी ने ऐलान किया कि राजद की सरकार बनी तो पहली कैबिनेट में पहली कलम से 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा।

60 फीसदी युवा आबादी और 47 फीसदी बेरोजगारी का आंकड़ा पेश करते हुए तेजस्वी ने आश्वस्त किया कि नियोजित नहीं, सरकारी नौकरी देंगे। नौकरी के रिक्त पदों को आंकड़ों, तथ्यों और तर्कों से पेश करते हुए कहा- हमारा कमिटमेंट है। पहली प्राथमिकता रिक्तियों के साथ नई नौकरियां सृजित करने की होगी। विज्ञापन निकाला जाएगा और तय समय सीमा के अंदर नियुक्तियां की जाएंगी।
तेजस्वी का कहना है बिहार में 4.50 लाख रिक्तियां से हैं। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, गृह विभाग सहित अन्य विभागों में राष्ट्रीय औसत के मानकों के हिसाब से अभी 5.50 लाख और नियुक्तियों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार, निवेश एवं उद्योग लगाने में बिहार सबसे पीछे हैं।

यहां है नौकरी

  • स्वास्थ्य: डाॅक्टर- 1.25 लाख
  • पारा मेडिकल/अन्य- 2.50 लाख
  • शिक्षा सेक्टर : टीचर- 2.50 लाख
  • कॉलेज टीचर- 50 हजार
  • सुरक्षा : पुलिसकर्मी- 95 हजार
  • इंफ्रास्ट्रक्चर: इंजीनियर- 75 हजार
  • लिपिक/चपरासी- 2 लाख

नौकरी की बात क्यों?

  • हैपीनेस इंडेक्स के चार मानकों रोजगार, स्वास्थ्य, सौहर्द्र, धर्म में राज्य का सबसे कम स्कोर 2.99 रोजगार का है।
  • 7,14,488 जो पहली बार वोट देंगे, 1,98,65,475 39 साल तक वोटर

नोट-39 साल की ही बात इसलिए कि बिहार में सरकारी नौकरी के लिए उम्र सीमा सामान्य वर्ग -37 साल,पिछड़े व अत्यंत पिछड़े वर्ग -40 साल और अजा-जजा की 42 साल है।

इधर सरकार के दावे: 82 क्षेत्र जहां सरकारी नौकरियां मिलीं

बिहार सरकार 2005 से लाखों लोगों का नियोजन/नियुक्ति सरकारी सेवाओं/योजनाओं में लोगों का जीवन बदलने की अथक कोशिश कर रही है। इतने बड़े पैमाने पर अलग-अलग कामों (82 क्षेत्र) में राज्य सरकार द्वारा नौकरी सृजन, रोजगार सृजन अपने-आप में एक रिकॉर्ड है। सेवा ही धर्म है। यही हमारा संकल्प है।

1990 से 2005 के बीच 95,534 लोगों को नौकरी मिली। हमारे शासन में 6,08,893 लोगों को नौकरी मिली। यह तो फौरी फिगर है। आंकड़ा इससे कहीं अधिक होगा। (8 सितंबर को वर्चुअल रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व 9 सितंबर को सीएमओ के सोशल मीडिया पेज में यह जानकारी दी गई।)

भाजपा का सवाल..15 साल के शासन में राजद ने कितनी नौकरियां दीं थी

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल और डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने 10 लाख नौकरियों की घोषणा पर सवाल उठाते पलटवार किया कि राजद ने अपने 15 साल के शासन में कितनी नौकरियां दीं थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रविवार को राजद कार्यालय में पत्रकारों से बात करते तेजस्वी।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget