ददाहू में गिरी नदी पर 17.27 करोड़ रुपए की लागत से 165 मीटर लंबे एक आधुनिक व डबल लेन पुल का निर्माण किया जाएगा। इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 19 नवंबर, 2018 को किया था। लेकिन टेंडर प्रक्रिया में देरी होने के कारण पुल का कार्य निश्चित समय मे शुरू न हो सका। हालांकि बीते मार्च माह में ही इस पुल का कार्य आरंभ होना था, लेकिन कोरोना चलते ठेकेदार को लेबर का प्रबंध नहीं हो सका। पुल के कार्य को शुरू करके पुल तक पहुंचने के लिए पहले सड़क का निर्माण किया जा रहा है। गिरी नदी में दो विशाल पिल्लरों का निर्माण करके इस पुल को टिकाया जाएगा।
रेणुका बांध निर्माण के दौरान भी मुख्य रूप से इसी पुल का इस्तेमाल किया जाएगा। मार्च 2022 तक पुल निर्माण का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में बना गिरी पुल जर्जर होने के साथ ही अपनी आयु पूरी कर चुका है। पुराने पुल से 50 मीटर की दूरी पर इस पुल का निर्माण किया जा रहा है। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता रतन चन्द शर्मा वा उपमंडल के एसडीओ हरि चंद चौहान ने बताया कि ददाहू में गिरी नदी पर आधुनिक व नये पुल का निर्माण शुरू कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया व कोरोना के चलते पुल का निर्माण शुरू होने में देरी हुई है। इसके बावजूद निश्चित समय अवधि में पुल बनकर तैयार हो जाएगा। जिसके निर्देश संबंधित ठेकेदार को पहले ही दिए जा चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment