header ads

बिहार में कोरोना रिकवरी का रेट राष्ट्रीय औसत से 11 फीसदी ज्यादा, आईपीआरडी सचिव ने कहा- अब तक 14.36 करोड़ मानव दिवस सृजित

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को लेकर बिहार सरकार द्वारा लगातार सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। स्थिति में उतरोत्तर सुधार हो रहा है। बिहार का रिकवरी रेट बढ़कर करीब 88 प्रतिशत हो गया है। यह राष्ट्रीय औसत से लगभग 11 प्रतिशत अधिक है। इलाज की गुणवत्ता बहुत बेहतर हुई है। वरीय पदाधिकारी नियमित रूप से अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं। वे मंगलवार को संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उनके अनुसार रोजगार सृजन पर बिहार सरकार का विशेष ध्यान है।

लॉकडाउन अवधि से लेकर अभी तक 5 लाख 60 हजार 201 योजनाओं के अंतर्गत 14 करोड़ 36 लाख से अधिक मानव दिवस का सृजन किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि मंगलवार से राजकीय मेडिकल कॉलेज बेतिया में आरटी-पीसीआर जांच प्रारंभ हो गयी। एडीजी (मुख्यालय) जितेन्द्र कुमार ने कहा कि अनलॉक-3 की गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में पिछले 24 घंटे में 418 वाहन जब्त किए गए। 21 लाख 18 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया।

बाढ़ पीड़ितों के खाते में गए 874.91 करोड़ रुपए
आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचंद्र डू ने बताया कि बाढ़ पीड़ित 1,333 पंचायतों में आवश्यकतानुसार राहत शिविर चल रहे हैं। स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है। 34 कम्युनिटी किचेन चल रहे हैं, जिनमें प्रतिदिन 31,652 लोग भोजन कर रहे हैं। अभी तक बाढ़ पीड़ित 14,58,190 परिवारों के बैंक खाते में 6-6 हजार रुपये (कुल 874.91 करोड़) भेजे जा चुके हैं। जल संसाधन विभाग के प्रभारी पदाधिकारी (बाढ़ अनुश्रवण सेल) ने नदियों के जलस्तर, उनकी प्रवृति तथा तटबंधों की स्थिति की व्यापक जानकारी दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona recovery rate in Bihar 11% higher than national average, IPRD Secretary said- 14.36 crore man days created so far


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget