जिला शिमला से बाहरी राज्याें में एग्जाम देने वाले अभ्यर्थियाें काे अब रजिस्ट्रेशन करवाने की जरूरत नहीं है। वह केवल एडमिट कार्ड या राेलनंबर स्लिप दिखाकर ही एग्जाम देने के लिए जा सकेंगे। उनके साथ जाने वाले परिजनाें काे भी इसमें छूट मिलेगी। हालांकि उन्हें 72 घंटाें में वापस शिमला आना हाेगा। अगर वह 72 घंटाें में वापस नहीं आएंगे ताे उन्हें क्वारेंटाइन किया जाएगा। उपायुक्त अमित कश्यप ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। इससे बाहरी राज्याें में एग्जाम देने के लिए जाने वाले अभ्यर्थियाें काे बड़ी राहत मिली है। अनलाॅक-4 में प्रशासन ने यह छूट दी है।
एग्जाम देने के लिए जाने वाले अभ्यर्थियाें काे बैरियर पर राेलनंबर स्लिप दिखानी हाेगी। इस राेलनंबर स्लिप के आधार पर बैरियर पर एंट्री कर दी जाएगी। वापिस में जब अभ्यर्थी अपना राेलनंबर दिखाएगा ताे यह देखा जाएगा कि अभ्यर्थी तय समय में वापिस आया है या नहीं। अगर वह 72 घंटे के बाद आएगा ताे उसे क्वारेंटाइन किया जाएगा।
होती हैं कई प्रतियोगी परीक्षाएं
बाहरी राज्याें में मेडिकल परिक्षाओं, सिविल सर्विस, ज्यूडिशियल सर्विस समेत कई तरह के एग्जाम आयाेजित किए जाते हैं। इनमें प्रदेश के हजाराें अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए जाते हैं। यहां तक की एनडीए परीक्षा के लिए भी कई छात्राें काे चंडीगढ़ सेंटर दिया जाता है। हालांकि इस बार अभी तक ज्यादा एग्जाम नहीं हाे पाए हैं। मगर अनलाॅक-4 शुरू हाे चुका है। ऐसे में अब केंद्र सरकार सभी तरह के प्रतियोगी परीक्षाएं भी आयाेजित कर सकती है। अगर यह परिक्षाएं हाेंगी ताे इन अभ्यर्थियाें काे काफी राहत मिलेगी। वह बिना पंजीकरण के आ-जा सकेंगे।
बाहरी राज्याें में एग्जाम देने के लिए जाने वाले अभ्यर्थियाें काे अब रजिस्ट्रेशन करवाने की जरूरत नहीं है। वह केवल राेलनंबर स्लिप दिखाकर बाहर एग्जाम देने जा सकेंगे। 72 घंटे में वापस अाना। इसके अलावा अनलाॅक-4 में मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलाें काे खाेलने के लिए भाषा संस्कृति विभाग गाइडलाइन तैयार कर रहा है। उसी के तहत कार्य किया जाएगा।
अमित कश्यप, डीसी शिमला
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment