किसानाें काे उनके उत्पादाें के मार्केटिंग के लिए मार्केटिंग बाेर्ड छाेटे रोड बना कर देगा। राज्य सरकार शीघ्र मार्केंटिंग बाेर्ड काे संपर्क मार्ग बनाने के लिए अधिकृत करेगा। ये बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज कृषि विपणन बोर्ड की 198 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के शिलान्यास के अवसर पर कही। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां ढली सब्जी मंडी से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों और बागवानों को लाभान्वित करने के लिए कराेड़ों की परियोजनाओं के शिलान्यास किए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान ग्रामीण आर्थिकी में प्रदेश की आर्थिकी को संबल प्रदान किया है। प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है, इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की परिकल्पना के बिना कोई भी प्रगति के बारे में नहीं सोच सकता है।
फल एवं सब्जी उप-मंडी बिलासपुर में 2.84 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बहुमंजिला परिसर के निर्माण, 1.85 करोड़ रुपए की लागत से नई अनाज उप-मंडी मजारी, मुख्य मंडी सोलन में 52 लाख रुपए की लागत से कोटा स्टोन लगाने और सुरक्षा दीवार के निर्माण और टर्मिनल मंडी परवाणु में 2.74 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया। खड़ा पत्थर में 60 मीट्रिक टन क्षमता के प्री-कूलिंग चेंबर स्थापित किए जाएंगे और फलों व सब्जियों की ढुलाई के लिए पांच वातानुकूलित वाहन भी खरीदे जाएंगे। इस कार्य पर 59.25 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने जिन परियोजनाओं के शिलान्यास किए गए हैं, उन्हें आगामी डेढ़ वर्ष में पूरा करने काे कहा गया। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद और राज्य भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, राज्य कृषि, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, सांसद रामस्वरूप शर्मा और इंदु गोस्वामी, प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष डेजी ठाकुर और कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी माैजूद रहे।
पराला मंडी में कोल्ड चेन और खड़ापत्थर में प्री-कूलिंग चैंबर पर खर्च होंगे 59.25 करोड़
मुख्यमंत्री ने शिमला जिला के मेंहदली (रोहडू) और शिलारू में 20-20 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली नई फल एवं सब्जी उप-मंडी, कुल्लू जिला के बंदरोल में 12.01 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली नई फल एवं सब्जी उप-मंडी, 8.52 करोड़ की लागत से पराला फल एवं सब्जी मंडी के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण, कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति समिति के लिए पांच करोड़ रुपए की लागत से शाट में, मंडी जिला में 3.21 करोड़ रुपए की लागत कांगणी में, 5.62 करोड़ रुपए के व्यय से पांवटा-साहिब में, दो करोड़ रुपए की लागत से फल एवं सब्जी उप-मंडी पालमपुर और सोलन जिला में 24.96 करोड़ रुपए की लागत से टर्मिनल मंडी परवाणु में अपग्रेड की जाएगी। इस अवसर पर फल एवं सब्जी मंडी, ढली के विस्तारीकरण का शिलान्यास किया, जिस पर 18.86 करोड़ रुपए खर्च होंगे। विपणन बोर्ड परिसर खलीनी, शिमला में चार करोड़ रुपए की लागत से नये कार्यालय, ब्लाॅक और पार्किंग निर्माण कार्य, कुल्लू की मुख्य मंडी में 1.15 करोड़ रुपए से इंटरलाॅकिंग कंकरीट पेवर और यू-शेप नाली के कार्य, फल एवं सब्जी उप-मंडी भुंतर में 53 लाख रुपए से 11 दुकानों के निर्माण, फल एवं सब्जी उप-मंडी खेगसू में 72 लाख रुपए की लागत से पार्किंग स्थल के निर्माण, फल एवं सब्जी उप-मंडी चैरी-बिहाल में 2.66 करोड़ रुपए की लागत से किसान भवन, चारदीवारी के निर्माण और सुरक्षा के लिए वायरक्रेट्स लगाने तथा पतलीकूहल फल एवं सब्जी उप-मंडी में 52 लाख रुपए की लागत से सुरक्षा दीवार एवं चारदीवारी के निर्माण और यार्ड क्षेत्र में मेटलिंग कार्य की आधारशिलाएं रखीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment