बीते तीन दिनाें में चार काेराेना के मामले आने के बाद शहर के रूल्दुभट्टा वार्ड के ईदगाह कॉलाेनी काे प्रशासन ने कंटेनमेंट जाेन घाेषित कर दिया है। मंगलवार काे पूरे ईदगाह कॉलाेनी काे सील कर दिया गया। वार्ड में अभी तक 111 लाेगाें काे हाेम क्वारेंटाइन कर दिया गया है। वार्ड में ना ताे बाहर से किसी काे जाने की अनुमति हाेगी और ना ही यहां के लाेग बाहर जा सकेंगे। पुलिस तैनात कर सख्त हिदायत दी गई है कि वार्ड में ना ताे किसी काे एंट्री दी जाएगी और ना ही यहां रहने वाले काेई बाहर आ सकेगा। जिला में में काेराेना के 9 नए मरीज आए हैं।
इसमें आईजीएमसी के यूरोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ पम्पोश रैना भी पॉजिटिव आये है। वहीं ईदगाह कालाेनी के 23 साल का युवक पाॅजिटिव पाया गया है। इसके अलावा सर्जरी वार्ड में बीते शुक्रवार काे पाॅजिटिव आई महिला का 12 दिन का बच्चा भी पाॅजिटिव निकला है। वहीं समिट्री की 54 साल की एक महिला भी काेराेना पाॅजिटिव पाई गई है। इसके अलावा जाखू के 50 साल के व्यक्ति की रिपाेर्ट भी काेराेना पाॅजिटिव पाई गई है। वही धोबीघाट में 1 नेपाली युवती भी पॉजिटिव आई है। आईजीएमसी में भी देर शाम एक और पॉजिटिव निकला। रामपुर में भी दो आईटीबीपी जवान और ज्यूरी में एक व्यक्ति पॉजिटिव है। हालांकि यह सभी लाेग क्वारेंटाइन में थे। प्रशासन ने जहां पर मामले आए हैं वहां पर भी भवनाें काे सील कर दिया है।
ईदगाह कालाेनी में काेराेना के चार मामले आ चुके हैं। ऐसे में कालाेनी काे कंटेनमेंट जाेन घाेषित कर दिया गया है और इसे सील किया गया है। यहां पर बिना परमिशन के अब ना ताे बाहर से काेई आ सकेगा और ना ही यहां रहने वाले लाेग बाहर जा सकेंगे। लाेगाें से अपील है कि वह सहयाेग करें।
मंजीत शर्मा, एसडीएम शहरी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment