header ads

कोरोना के समय एचपीयू सभी विभागों से ले सिर्फ ट्यूशन फीस, एबीवीपी ने वीसी काे ज्ञापन सौंप कर मांग की

हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी एबीवीपी इकाई ने कोरोना महामारी के चलते 10 सूत्रीय मांगाें काे लेकर वीसी प्राे. सिकंदर कुमार काे ज्ञापन सौंपा। इकाई अध्यक्ष विशाल वर्मा का कहना है कि छात्राें काे खासी दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग और निजी विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार एवं व्यापारीकरण पर रोक लगाई जाए।

प्रदेश के काॅलेजाें में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए। अगर प्रदेश सरकार छात्राें की तमाम मांगों की ओर ध्यान नही देती है तो परिषद सरकार के विरोध में प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने से कोई गुरेज नही करेगी ।

ये बताई मांगें
{एचपीयू के अंतर्गत सभी विभागों से कोरोना महामारी के दौरान सिर्फ ट्यूशन फीस ही ली जाए। {सत्र 2020-21 की प्रवेश प्रक्रिया में आर्थिक पिछड़ा वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के आरक्षण को सम्मिलित कर दाखिलें दिए जाएं। {पीजी परीक्षाओं में पढ़ाए गए पाठ्यक्रम के अनुसार ही परीक्षाएं करवाई जाएं। {हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ऑनलाइन प्रणाली सुदृढ़ की जाए। {हाॅस्टल कंटीन्यूटली फीस को इस सत्र के लिए माफ किया जाए। { विवि के प्लेसमेंट सेल को दुरुस्त कर श्रम एवं रोजगार विभाग एचपीयू से जोड़ा जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
At the time of Corona, HPU demanded only tuition fees from all departments, ABVP submitted a memorandum to VC demanding


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget