header ads

महागठबंधन का फाॅर्मूला: राजद 155, कांग्रेस 63, वाम दल 25; वीआईपी पर सस्पेंस, झामुमो राजद के और राकांपा कांग्रेस के जिम्मे

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब महागठबंधन में सीटों का फाॅर्मूला करीब-करीब तय हो गया है। इसके तहत राजद 155, कांग्रेस 63 और तीनों वाम दल 25 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। एक दो दिनों में इसी फार्मूले पर सहमति के आसार हैं। तीनाें दलाें काे मिलने वाली सीटाें काे जाेड़ दिया जाए ताे यह 243 हाेती है और बिहार विधानसभा में कुल इतनी सीटें ही है।

यानी, रालोसपा काे महागठबंधन से आउट कर दिया गया है। रालाेसपा के बारे में ऐसी संभावना पिछले कुछ दिनाें से जताई जा रही थी। क्याेंकि, उपेन्द्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव का नेतृत्व स्वीकार करने से मना कर दिया था। हालांकि उपेन्द्र समर्थकों को कांग्रेस नेतृत्व से अब भी आस है।

महागठबंधन सूत्रों के मुताबिक, वीआईपी और झामुमाे को राजद अपने कोटे से सीट देने को तैयार है। वहीं एनसीपी का बिहार में प्रतिनिधित्व बनाये रखने के लिए उसे कांग्रेस के फोल्ड से टिकट लेने का सुझाव राजद ने दिया है। वैसे वीआईपी 10 से ज्यादा सीटों पर लड़ना चाहती है पर राजद इस पर एकदम तैयार नहीं है।

2015 में राजद 101, कांग्रेस 41 पर लड़ी थी
वर्ष 2015 में महागठबंधन के दो प्रमुख दल, राजद 101 और कांग्रेस 41 सीट पर चुनाव लड़े थे। उसी हिसाब से तब के महागठबंधन में जदयू वाली बची सीटों (101) को एडजस्ट करने की रणनीति बनी है। तीनों वाम दल माले, सीपीआई और सीपीएम में 25 सीट देने पर करीब-करीब निर्णय हो चुका है। ऐसे में 101 में से बची सीट 76 में कांग्रेस की 22 और राजद की 54 सीटों पर दावेदारी बनी है।

जल्द हाेगा ऐलान: गाेहिल
कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि सीट बंटवारे के मसले पर सहयोगी दलों के साथ बातचीत चल रही है। गठबंधन के भीतर कोई समस्या नहीं है और सब कुछ ठीक-ठाक है। शीघ्र ही सभी बातें सामने आ जाएंगी। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि समय पर टिकट का बंटवारा हो जाना चाहिए। उपेंद्र कुशवाहा के मसले पर कहा कि उन्हें मन मुताबिक सीट नहीं मिली तो अलग बात कर रहे हैं।
पटेल से मिले सहनी
शनिवार को वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कांग्रेस के प्रमुख नेता अहमद पटेल से दिल्ली में मुलाकात की। सहनी ने बताया कि अहमद पटेल से विधानसभा चुनाव पर बातचीत हुई। कहा कि तेजस्वी से भी बातचीत होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ले लोट्‌टा...बैल से पहिले त सवारिये दुलत्ती मार के भागे लगा...


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget