हिमाचल प्रदेश तकनीकी यूनिवर्सिटी अगले तीन महीने मे राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन को योजना बनाई जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार की टास्क फोर्स की तर्ज तकनीकी यूनिवसिर्टी ने भी विवि स्तर पर समिति गठित की है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार पाठ्यक्रम बनाने के साथ 2040 तक का दृष्टि योजना तैयार करने पर काम करेगी। तकनीकी यूनिवर्सिटी की समिति में कुल 29 सदस्य शामिल हैं। यह बात यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो एसपी बंसल ने ही।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए गठित समिति के अध्यक्ष वे स्वयं ही होंगे जबकि अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. कुलभूषण चंदेल समिति के सदस्य सचिव होंगे। इसके अलावा समिति में तकनीकी यूनिवर्सिटी और संबंधित निजी, सरकारी कॉलेजों सहित चार स्टूडेंटस, दो अभिभावकों, दो उद्योगपतियों को भी शामिल किया है।
समिति के सदस्यों में तकनीकी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव अनुपम ठाकुर, अधिष्ठाता फार्मेसी प्रो. राजेंद्र गुलेरिया, अधिष्ठाता अभियंत्रिकी डॉ. धीरेंद्र शर्मा, परीक्षा नियंत्रक सुनील वर्मा, वित्ताधिकारी उतम पटियाल, बीओजी के तीन मनोनित सदस्यों में हमीरपुर सदर के विधायक नरेंद्र ठाकुर, नगरोटा बगवां के विधायक अरुण कुमार कूका, तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक, शैक्षणिक परिषद से जवाहर लाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर के निदेशक, राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां के निदेशक, ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज कुमारहट्टी सोलन के प्राचार्य, धर्मशाला कॉलेज के प्रिंसिपल हैं।
इसके अलावा फार्मेसी कॉलेज सराज के प्रिंसिपल, एलआर फार्मेसी संस्थान जाबली क्यार सोलन व लॉरेट फार्मेसी शिक्षण संस्थान कठोग कांगड़ा के प्रिंसिपल, राजकीय फार्मेसी कॉलेज नगरोटा बगवां के प्राध्यापक डॉ. अनुपम जम्बाल, जेएन इंजीरियरिंग कॉलेज सुंदरनगर के डॉ. एसपी गुलेरिया, लॉरेट शिक्षण संस्थान के डॉ. विनय पंडित, टीआर अभिलाषी के एमएल मोदगिल, उद्योगपतियों में राजेंद्र गुलेरिया मंडी और अश्वनी कौशल बद्दी को शामिल किया है। कश्मीर सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, स्टूडेंट्स में अवनीश, रेताली और शेखर व विकास कुमार अभिलाषी कॉलेज से कमेटी के सदस्य होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment