header ads

पुलिस लाइन तिराहा से गोलघर होते चिल्ड्रेन पार्क तक नहीं चलेंगे वाहन, 5 अक्टूबर तक 11 से 3 बजे तक रहेगी रोक

विधान परिषद के पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए नामांकन को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। प्रत्याशियों को प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में नामांकन करना है। लिहाजा पुलिस लाइन तिराहा से गोलघर होते गांधी मैदान चिल्ड्रेन पार्क तक दिन के 11 बजे से दोपहर के 3 बजे तक आवागमन बंद कर दिया गया है।

यह व्यवस्था 5 अक्टूबर तक लागू रहेगी। गांधी मैदान से राजापुर पुल की तरफ जाने वाले लोग छज्जूबाग और पुलिस लाइन के रास्ते जा सकेंगे। वहीं पुलिस लाइन तिराहा से पुलिस लाइन और छज्जूबाग होते गांधी मैदान तक जाया जा सकता है।

पहले ही दिन चार घंटे लगा जाम
नई यातायात व्यवस्था के कारण पहले ही दिन लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। पुलिस लाइन तिराहा से गांधी मैदान तक यातायात अवरुद्ध रहने के कारण जाम में घंटों गाड़ियां फंसी रहीं। राजापुर पुल से गांधी मैदान आने में कम से कम एक घंटे का समय लग रहा था। बिस्कोमान, बैंक रोड, लोदीपुर, बांस घाट, राजापुर पुल के इलाके में लगभग चार घंटे तक जाम रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police line will not run from Tiraha to Golghar to Children Park, vehicles will be stopped from 11 to 3 pm till 5 October


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget