जेपी सीमेंट उद्योग विस्थापित एवं प्रभावित परिवहन सहकारी सभा खारसी के चुनाव में एकतरफा जीत हासिल करने वाले दौलत सिंह गुट ने सभा की सरदारी संभालने से पहले ही अपनी प्राथमिकताओं का खाका तैयार कर लिया है।
नवनिर्वाचित प्रबंधक कमेटी का फोकस सभा का टर्न ओवर बढ़ाने के साथ ही अगले 5 सालों के भीतर अपने भवन और कार्यालय का निर्माण करने पर रहेगा। इसके अलावा पिछले जनरल हाउस में लिए गए फैसलों को एक माह के भीतर अमलीजामा पहनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
शुक्रवार को बिलासपुर में पत्रकारों से बातचीत में खारसी सभा के विजेता गुट के मुखिया दौलत सिंह ठाकुर ने कहा कि सभा के 1000 से अधिक सदस्यों ने चुनाव में उनके पैनल के 15 में से 14 प्रत्याशियों को अपना समर्थन दिया है। उन पर विश्वास जताकर दोबारा जिम्मेदारी सौंपने के लिए वे लोग सदस्यों के आभारी हैं। हालांकि यह रिकार्ड जीत खुशी की बात है, लेकिन खुशी से कहीं ज्यादा सदस्यों की उम्मीदों पर खरा उतरने का एक चैलेंज भी है। इस मामले में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment