header ads

तीन दिनों में एक मीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर

भोजपुर जिले में लगातार हो रही वर्षा का असर गंगा और सोन नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी के रूप में दिखने लगा है। तीन दिन के अंदर गंगा नदी का जलस्तर एक मीटर तक बढ़ गया है। सोन नदी का जलस्तर 88 सेंटीमीटर तक बढ़ा है। अचानक दोनों नदियों में एक बार फिर तेजी से जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ आने की आशंका लोगों के बीच दिखने लगी है। वहीं, पानी में रोजाना हो रही बढ़ोतरी को लेकर बाढ़ नियंत्रण विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। 24 सितंबर से गंगा नदी और सोन नदी का जलस्तर अत्यधिक वर्षा होने के कारण तेज गति से बढ़ रहा है। 23 सितंबर को गंगा नदी का जलस्तर 49.60 मीटर था। वह 24 सितंबर को पढ़कर 49.75 मीटर हो गया। इस प्रकार 15 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा। 25 सितंबर को 49.75 मीटर से बढ़ते हुए जलस्तर 52.20 तक मीटर तक जा पहुंचा। इस तरह इसमें 45 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई। लगातार तीसरे दिन 26 सितंबर को भी जलस्तर 50.60 मीटर तक पहुंच गया है। इस तरह लगातार तीसरे दिन 40 सेंटीमीटर जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तीन दिनों में कुल मिलाकर गंगा नदी का पानी एक मीटर तक जा बढ़ा है। हालांकि अभी खतरे की कोई बात नहीं है। क्योंकि नदी का डेंजर लेवल 53.08 मीटर पर है। डेंजर लेवल से अभी पानी 2.48 मीटर कम है। परंतु जिस गति से यह पानी बढ़ रहा है, यदि यही रफ्तार बनी रही तो 3 से 4 दिनों में डेंजर लेवल के समीप पानी पहुंचने में देर नहीं लगेगी। नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण विभाग के द्वारा होमगार्ड और विभागीय जवानों के द्वारा बांधों की निगरानी तेज कर दी गई है।

लौटते माैनसून की बारिश के कारण जिले की नदियां हो रही है लबालब, सावधानी के निर्देश

गंगा और सोन नदी के ऊपरी क्षेत्रों में और भोजपुर जिले के सभी भागों में लगातार वर्षा होने के कारण दोनों नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। भोजपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही यह बक्सर और इलाहाबाद में भी बढ़ रहा है। सोन नदी में 24 सितंबर को जलस्तर 48.92 मीटर था, जो 25 सितंबर को पढ़कर 49. 38 मीटर तक जा पहुंचा। इस तरह एक दिन में 46 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा है। वही 26 सितंबर को और 49.38 से बढ़ते हुए 49.80 तक जा पहुंचा। इस तरह 42 सेंटीमीटर पानी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस प्रकार 2 दिनों के अंदर सोन नदी का जलस्तर 88 सेंटीमीटर तक बढ़ गया है। हालांकि यह डेंजर लेवल से काफी नीचे हैं, इस कारण खतरे की फिलहाल कोई बात नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गंगा का बढ़ता जलस्तर।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget