header ads

सीएम से मिलने जदयू कार्यालय पहुंचे गुप्तेश्वर पांडेय, बोले- नीतीश मेरे गार्जियन जो कहेंगे करूंगा

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय जदयू ज्वाइन कर सकते हैं। उनके वीआरएस लेने के बाद से ही इस बात की चर्चा है कि वे राजनीति में आएंगे और चुनाव लड़ेंगे। हालांकि अभी तक उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। गुप्तेश्वर पांडेय शनिवार को अचानक जदयू के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उस वक्त बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जदयू कार्यालय में ही मौजूद थे।

डीजीपी के पद से वीआरएस लेने के बाद गुप्तेश्वर पांडेय पहली बार किसी राजनीतिक दल के दफ्तर पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और थोड़ी देर बाद बाहर निकले। पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री से उनकी कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है। मैंने उनके साथ लंबे समय तक काम किया है।

रिटायरमेंट के बाद उन्हें इस बात के लिए धन्यवाद देने आया था कि उन्होंने मुझे सपोर्ट किया। चुनाव से जुड़े सवाल पर गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि सही समय पर फैसला करूंगा। पहले राजनीति में आऊंगा उसके बाद ही यह बताऊंगा न कि कहां से चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि नीतीश मेरे गार्जियन हैं। जो कहेंगे मैं करूंगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चुनाव से जुड़े  सवाल पर गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि सही समय पर फैसला करूंगा। पहले राजनीति में आऊंगा उसके बाद ही यह बताऊंगा न कि कहां से चुनाव लड़ूंगा।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget