header ads

राधामोहन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष; शाहनवाज़, रूड़ी, मयूख और गुरु प्रकाश राष्ट्रीय प्रवक्ता, रघुवर दास भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में बिहार के पांच लोगों को स्थान मिला है। सांसद राधामोहन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि संजय मयूख, शाहनवाज़ हुसैन, राजीव प्रताप रूड़ी और गुरू प्रकाश को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को नयी टीम की घोषणा की। नड्डा की नयी टीम में बिहार से कोई मंत्री या महामंत्री नहीं है।

पार्टी की पिछली टीम में रेणु देवी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और रजनीश कुमार राष्ट्रीय मंत्री थे जबकि शाहनवाज़ हुसैन, राजीव प्रताप रूड़ी राष्ट्रीय प्रवक्ता थे। रेणु देवी के स्थान पर राधामोहन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस बार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राष्ट्रीय महामंत्री और मंत्री के पद की जिम्मेवारी बिहार के किसी व्यक्ति को देने की संभावना थी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भाजपा की राष्ट्रीय टीम में सांसद राधामोहन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget