करमचट थाना क्षेत्र के बिछीबांध गांव में एक मां के तीन बच्चों के साथ अंतर्कलह में कुएं में कूद गई। घटना में एक बच्ची का शव बरामद हुआ है वहीं एक बच्ची जिंदा बच गई है जबकि मां व एक बच्चे की खोजबीन पुलिस द्वारा की जा रही थी। घटना शनिवार की दोपहर की बताई जाती है। घटना की सूचना पर करमचट थानाध्यक्ष सच्चिदानंद मिश्रा, बीडीओ संजय पाठक,सीओ लवली कुमारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुँच गयी। जहां करमचट पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से एक बच्ची के शव को बरामद करने के बाद थाने पर ले जाया गया। वही एक बच्ची को जिंदा बच गयी। खबर लिखे जाने तक मां व एक बच्चे के शव की खोजबीन जारी थी।
गांव के 500 मीटर की दूरी पर कुंए में तीन बच्चों के साथ कूदी मां : मिली जानकारी के मुताबिक, कुएं से बरामद मृत बच्ची ढाई साल की महिषा कुमारी बिछीबांध गांव के राजेश सिंह की पुत्री बतायी जाती है। वही बिछीबांध गांव के राजेश सिंह की 27 वर्षीय पत्नी राधिका देवी, अपने एक वर्ष के पुत्र अनीश कुमार, ढाई साल की महिषा कुमारी, 5 वर्ष की महिमा कुमारी को लेकर पारिवारिक व आपसी कलह में गांव से पूरब 500 मीटर की दूरी पर कुएं में आत्महत्या करने को लेकर कूद गई।
पुलिस कार्रवाई में जुटी है: थानाध्यक्ष
घटना के बारे में थानाध्यक्ष सच्चिदानंद मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच कर कुएं से एक बच्ची के शव को बरामद किया गया है। जिसका पोस्टमार्टम रविवार को कराने के लिए भेजा जाएगा। एक 5 वर्षीय बच्ची जिंदा बच गयी है। कुँए में कूदी माँ व एक बच्चा की शव की खोजबीन जारी है। जैसे आगे की जानकारी मिलेगी और पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment