header ads

पुलिस गुमनाम शिकायतों की नहीं करेगी जांच, वक्त हो रहा बर्बाद, नाम-पते वाली शिकायत पर होगी कार्रवाईः डीजीपी

पुलिस गुमनाम शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं करेगी। वहीं जिन शिकायतों में शिकायतकर्ता का नाम व पता रहता है उन पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मुख्यालय में सोमवार को डीजीपी संजय कुंडू की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बैठक में शिकायतों के निपटारे के लिए मापदंड तय करने को लेकर मंथन किया गया। इसमें सामने आया है कि कई लोग गुमनाम शिकायतें पुलिस को कर रहे हैं, जिनमें शिकायकर्ता का नाम व पता नहीं होता।

इस तरह की शिकायतों को जांचना पुलिस के लिए काफी मुश्किल होता है। इन शिकायतों के जांच में जहां पुलिस का समय बर्बाद हो रहा है, वहीं इनकी जांच का कोई सार्थक परिणाम भी नहीं निकल रहा। बैठक में सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए कि वे लोगों की शिकायतों का तत्काल निपटारा करेंगे। वहीं लोगों से समन्वय स्थापित कर उनको इस बात के लिए भी प्रेरित करेंगे कि वे शिकायतों में अपना नाम, मोबाइल नंबर और आधार नंबर अवश्य दें ताकि इन पर त्वरित जांच हो। अगर शिकायतपत्र में नाम व पता नहीं दिया जाता है तो ऐसी शिकायतों की जांच नहीं की जाएगी।

एसपी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. खुशहाल शर्मा ने कहा है कि बैठक में शिकायतों की जांच को लेकर मापदंड तय किए गए हैं और गुमनाम शिकायतों पर कार्रवाई नहीं करने का फैसला लिया गया है। इस तरह की शिकायतों की जांच में पुलिस का समय बर्बाद हो रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे शिकायतों में अपना नाम पता आदि जरूर दें ताकि इनकी जांच की जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police will not investigate anonymous complaints, time is wasted, name-address complaint will be processed: DGP


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget