header ads

मानसून सत्र काे लेकर 3 सितंबर को हाेगी सर्वदलीय बैठक, 7 सितंबर  से 18 सितंबर तक आयोजित किए जाने वाले 10 दिवसीय मॉनसून सत्र पर चर्चा होगी

सात से शुरू हाे रहे विधानसभा के मानसून सत्र से पहले तीन सितंबर काे सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने ये सर्वदलीय बैठक काे बुलाया है। इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज, नेता प्रतिपक्ष विधान सभा मुकेश अग्निहोत्री, माकपा विधायक राकेश सिंघा, निर्दलिय विधायक हाेशिया सिंह शामिल होंगे। विधान सभा सचिवालय में आगामी मॉनसून सत्र के दृष्टिगत 3 सितंबर,काे सुबह 11 बजे, विधान सभा अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में यह सर्वदलीय बैठक आयोजित की जायेगी जिसकी अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार करेंगे।

बैठक में 7 सितंबर से 18 सितंबर,तक आयोजित किए जाने वाले 10 दिवसीय मॉनसून सत्र पर चर्चा होगी। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि पूरे विश्व, देश और प्रदेश में कोरोना महामारी जोरों पर है इसलिए ऐसी परिस्थितियों में सत्र के आयोजन में विधान सभा सचिवालय द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं और सत्र संचालन में सभी दलों से रचनात्मक सहयोग लेने आदि विषयों पर इस बैठक में चर्चा की जायेगी। बैठक में काेराेना संक्रमण के चलते लाेगाें की भीड़ न जुटे इसके लिए भी सभी सदस्याें से सहयाेग पर चर्चा हाेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
All-party meeting will be held on September 3 for the monsoon session


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget