header ads

उच्चतर शिक्षा के कुल 22 अल्पसंख्यक बच्चों को एक लाख 25 हजार की राशि छात्रवृत्ति के रूप में वितरित की गई है

प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम की जिला स्तरीय समिति बैठक एडीसी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में हुई। इस कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित व्यक्तियों के कल्याण के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसके तहत सिख, मुस्लिम, बौद्ध, पारसी, ईसाई और जैन समुदाय से संबंधित व्यक्तियों को लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला के 2154 आंगनबाड़ी केंद्रों के तहत अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आठ आंगनबाड़ी सहायिका सेवाएं दे रही और अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित शिक्षा ग्रहण कर रहे 1.74 प्रतिशत बच्चों को लाभांवित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिला में उर्दू शिक्षकों के रिक्त पड़े पदों को जल्द ही भर दिया जाएगा। तहसील चाैपाल के गांव कुठार में मुस्लिम मदरसा का आधुनिकरण का कार्य प्रगति पर है, जिसकी मुरम्मत के लिए 7.86 कराेड़ रुपए से की जाएगी। मदरसे में अल्पसंख्यक समुदाय के 127 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिसमें से छात्रावास में रहने वाले 100 बच्चों को मुफ्त आवास, खाना, वर्दी, किताबें आदि उपलब्ध करवाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि उच्चतर शिक्षा के कुल 22 अल्पसंख्यक बच्चों को एक लाख 25 हजार की राशि छात्रवृत्ति के रूप में वितरित की गई है। 2020-21 के प्रथम तिमाही में अल्पसंख्यक समुदाय के पांच व्यक्तियों को 25 लाख 30 हजार रुपए ऋण के रूप में आबंटित किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो अल्पसंख्यक व्यक्तियों को 2 लाख 47 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। बैठक में विधायक राकेश सिंघा, नगर परिषद ठियोग अध्यक्ष शीला वर्मा, एमसी ज्वाइंट कमिश्नर अजीत भारद्वाज, एएसपी प्रवीर ठाकुर, परियोजना अधिकारी डीआरडीए संजय भगवती, डीपीओ इरा तंवर, जीएम डीआईसी योगेश गुप्ता, तहसील कल्याण अधिकारी सुरेंद्र भिंटा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Various facilities are being provided to minority communities: ADC


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget