शिमला शहर में कई जगह पेड़ों की टहनियां बिजली की लाइनों पर लटकी हुई हैं तो वहीं कई पेड़ मकानों पर गिरने की कगार पर हैं। मेयर सत्या कौंडल की अध्यक्षता में ट्री कमेटी ने मंगलवार को न्यू शिमला एरिया का निरीक्षण किया। कमेटी ने पाया कि न्यू शिमला एरिया में करीब 163 पेड़ है, जिनकी छंटाई जरूरी है। ट्री कमेटी ने पाया कि इस पूरे एरिया में करीब 150 पेड़ों की टहनियां बिजली की एचटी लाइनों पर लटकी हुई है, इससे बिजली की लाइनों को नुकसान पहुंच सकता है।
इसके अलावा 13 घरों पर पेड़ों की टहनियां लटकी पाई गई। ट्री कमेटी ने न्यू शिमला और कनलोग में घरों के लिए खतरा बने पेड़ों की भी पहचान की। कमेटी ने तीन सूखे और एक हरा पेड़ चिह्नित किया है जिनको समय पर काटना जरूरी है। निरीक्षण के दौरान डीएफओ सिटी पवन चौहान व ट्री कमेटी के पार्षद सदस्य सुनील धर भी मौजूद रहे।
शहर के 200 खतरनाक पेड़ों को काटने पर कैबिनेट लेगी फैसला
इससे पहले ट्री कमेटी ने 200 पेड़ों की पहचान कर इनको काटने का मामला सरकार को भेजा है। ट्री कमेटी ने शिमला शहर में जाखू, भराड़ी, टूटीकंडी, नाभा, फागली, संजौली, छोटा शिमला सहित विभिन्न जगहों का दौरा किया था और इन पेड़ों को चिन्हित किया था। इसके बाद इन पेड़ों को काटने का मामला सरकार को भेजा गया है। हालांकि पेड़ों के कटाने की मंजूरी के लिए सब कमेटी गठित करने का फैसला लिया गया था, लेकिन अभी इसकी अधिसूचना जारी नहीं हो पाई है। ऐसे में कैबिनेट ही इस पर फैसला लेगी। शहर में कई जगह पेड़ घरों पर गिरने की कगार पर है जो कि कभी भी गिर सकते हैं। हालांकि इस बार बारिश कम होने की वजह से पेड़ गिरने की घटनाएं कम हुई हैं, लेकिन सर्दियों में बर्फबारी के दौरान खतरनाक पेड़ कभी भी गिर सकते हैं। ऐसे में नगर निगम इन पेड़ों को समय पर काटना चाह रहा है। नगर निगम को अभी भी शहर के विभिन्न वार्डों से इस बारे में शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे में ट्री कमेटी इन जगहों का निरीक्षण कर खतरनाक पेड़ों की पहचान कर रही है। इन पेड़ों को काटने की लिस्ट भी सरकार को भेजी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment