भाजपा ने कांग्रेस पर 60 साल तक देश काे धाेखा देने और आम नता काे वाेट बैंक के रूप में इस्तेमाल किए जाने का आराेप लगाया है। पार्टी अध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं काे भाजपा के नेताओं के खिलाफ किसी भी तरह की टिप्पणी करने का काेई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि कौन झूठा है और काैन देश प्रदेश के विकास और लाेगाें की बेहतरी के लिए दिन रात काम कर रहा है।
कश्यप ने कांग्रेस के नेताओं काे घेरते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर या राज्य स्तर पर कांग्रेस के नेता झूठ का एक गट्ठा हैं। दशकों तक कांग्रेस ने समाज के सभी वर्गों से वादा किया कि वे राष्ट्र में समृद्ध होंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्हाेंने कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार सत्ता में आई है, समाज के सभी वर्गाें का उत्थान हुआ है। भारत सरकार ने हर स्तर पर समय-समय पर समाज के सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की है।
भाजपा ने भारत रत्न प्रणब मुखर्जी काे दी श्रद्धांजलि
भाजपा नेताओं ने भारत रत्न प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी कार्यालय दीपकमल चक्कर मे भाजपा प्रदेश महामंत्री और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल ने पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न प्रणब मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा देश के लिए उनकी आजीवन संघर्ष, समर्पण, अनवरत सेवाभाव एवं राष्ट्रपति के रूप में गौरवशाली कार्यकाल को ये देश हमेशा याद रखेगा। उन्हाेंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment