शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के महुआ तल के पास प्रेमशीला देवी नामक एक महिला ने अपने ही पांच साल के बेटे की हत्या कर शव को पानी भरे आहर में फेंक कर भाग निकली। इसे आसपास के लोगों ने देख लिया, वहीं महिला का पीछा करते हुए उसके परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने पानी भरे आहर से बच्चे का शव निकाला और ले गए। पुलिस ने शव उसके घर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने महिला ने की 3 शादियां
थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी प्रेमशीला देवी बहादुरचक निवासी डोमन चौधरी की पुत्री है, जिसे गिरफ्तार करते हुए पूछताछ की जा रही है। कारणों का पता नहीं चल सका है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला की तीन शादियां हुई थीं। पहली शादी नालंदा के इंदौत गांव में मनोज चौधरी के साथ हुई थी। मनोज की मौत के बाद प्रेमशीला ने दूसरी शादी मुस्तफापुर गांव में एक युवक से की जिसकी भी मौत हो गई, जिससे एक पुत्री भी है। फिर महिला ने तीसरी शादी नालंदा में की, जिससे यह बच्चा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment