header ads

पटना एम्स की नर्सिंग अफसर और बच्चे का अपहरण कर पूर्व परिचित ने पीड़िता से किया रेप और अप्राकृतिक यौनाचार

पटना एम्स की एक नर्सिंग अफसर और उसके बच्चे काे रांची के बरियातु का रहने वाला संजीव कुमार 24 सितंबर काे फुलवारीशरीफ के नाेहसा से अगवा कर रांची ले गया। मां-बेटे काे रांची रेलवे स्टेशन के पास रखा और मारपीट कर रेप और अप्राकृतिक याैनाचर किया। 25 सिंतबर काे वह बहाना बनाकर हाेटल के पास ही स्थित चुटिया थाने चली गई और पुलिस काे सारी जानकारी दे दी। चुटिया पुलिस ने शुक्रवार काे हाेटल में छापेमारी कर संजीव काे गिरफ्तार कर लिया।

संजीव पीड़िता से पहले से परिचित है। वह पिछले आठ साल से रांची से लेकर फुलवारीशरीफ स्थित नाेहसा के फ्लैट में आया-जाया करता था। पीड़िता का आरोप है कि रांची से लेकर पटना तक वह रेप करता रहा। वह मुंह खाेलने पर बच्चे की हत्या करने की धमकी देता था। इस वजह से वह पुलिस काे नहीं बता रही थी। रांची पुलिस ने पीड़िता के बयान पर संजीव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता मूल रूप से गुमला जिले की रहने वाली है। उसकी शादी वाराणसी के एक व्यक्ति से हुई थी। 2016 में तलाक हाे गया था। दंपती से एक बच्चा भी है, जाे पीड़िता के साथ रहता है।

एटीएम छीना, निकाल लेता था वेतन

पीड़िता ने दर्ज केस में कहा है कि संजीव ने हत्या की धमकी देकर एटीएम कार्ड छीन लिया। पिन नंबर भी पूछ लिया। हर माह वेतन निकाल लेता था। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि 2012-14 में वह रांची में रहती थी तब डीएवी स्कूल बरियातू के पास रहने वाले संजीव कुमार से दोस्ती हुई थी। वह अक्सर घर आता था। उसे व उसके बच्चे को अकेला देखकर संजीव पहले भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है। हर बार संजीव उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देता था। डर से वह कुछ कर नहीं पाती थी।

जबरन रजिस्ट्री ऑफिस में दिलवाया था आवेदन

दर्ज प्राथमिकी में यह भी आरोप है कि संजीव ने उसे जबरन अपने लोगों को बुलाकर उसके बच्चे का उठवा लिया था और रजिस्ट्री ऑफिस में शादी के लिए आवेदन डलवाया था। एक महीने पूर्व जब पीड़िता ने शादी करने से इनकार दिया तो संजीव उसके घर फुलवारीशरीफ पहुंच गया और उसके व बच्चे के साथ मारपीट की और अगवा कर रांची ले आया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Patna AIIMS nursing officer and former acquaintance kidnapped child, raped and unnatural sex with victim


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget