नटवर साहित्य परिषद की ओर से सरैयागंज स्थित नवयुवक समिति ट्रस्ट के सभागार में रविवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पं. नागेंद्र नाथ ओझा ने की। उन्हाेंने “भगत सिंह की कुर्बानी अपने बच्चों को बताएं, वीर शहीदों के नाम पर अपना पहला वोट गिराएं....’ कविता से कवि सम्मेलन की शुरुआत की।
उसके बाद डॉ. नर्मदेश्वर चौधरी ने “जबसे वे खादी के कुर्ते में गजब ढाने लगे, कल तक जो आम थे नेता नजर आने लगे’ एवं डॉ. विजय शंकर मिश्र ने “नहीं एक-सा रहता है आज....’ कविता सुनाई। इनके अलावा रणवीर अभिमन्यु, सुमन कुमार मिश्र, सत्येंद्र कुमार सत्येन, जगदीश शर्मा, अंजनी पाठक, उमेश राज, सदैव सौरभ आदि ने भी कविता पाठ किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment