ठियोग नगर में जनोगघट के पास पिछले कई सालों से बस अड्डे के निर्माण का कार्य बरसात के बाद फिर शुरू हो गया है। लोकनिर्माण विभाग बस अड्डे के बन चुके भवन के लिए एनएच से सड़क बनाने का कार्य कर रहा है। इस कार्य के लिए विभाग ने डंगे लगाने का ठेका दे रखा है। ठियोग बस अड्डे का शिलान्यास हुए 7 वर्ष बीत चुके हैं लेकिन इसका निर्माण कार्य अभी भी पूरा नहीं हो पपाया है। तीन साल से चल रहे कार्य मे अभी तक केवल भवन बना है जिसे भी अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।
इसके अलावा अभी वर्कशाप, तेल पंप, एनएच से अड्डे को जोड़ने वाली सड़क का बनना बाकी है। अभी निर्माण स्थल पर कई बड़े डंगे भी लगने हैं। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन विजय कुमार के अनुसार इस साल बस अड्डे के कार्य को पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते मजदूरों की कमी की वजह से विलंब हुआ। विभाग ने 31 अक्टूबर तक निर्माण पूरा करने की समय सीमा तय की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment