header ads

क्लब की रंगीन पार्टी में नशे के दूसरे एंगल पर फोरेंसिंक टीम लेगी सैंपल, बर्थडे गर्ल गिरफ्तार

राजधानी में क्वींस क्लब की पार्टी में शराब-बियर के अलावा दूसरे तरह के नशे का भी एंगल भी आ गया है। हालांकि अभी तक पुलिस को इसके कोई प्रमाण नहीं मिले हैं, लेकिन पुख्ता सूचना के आधार पर फोरेंसिक विभाग को सैंपल लेने के लिए चिट्ठी लिखी गई है। फोरेंसिक सैंपल बुधवार को इकट्ठा किए जाएंगे। रविवार रात हुई इस पार्टी का मंगलवार को सुबह से शहर में वीडियो वायरल है, जिसमें लगभग दो दर्जन युवक-युवतियां मस्ती में नाचते नजर आ रहे हैं। शंकरनगर की राजवीर कौर की बर्थडे पार्टी थी, इसलिए उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की जो सूची तैयार की है, अब उसमें 20 नाम हो गए हैं जिनमें 7 संभ्रांत परिवारों की महिलाएं और लड़कियां भी हैं। सभी रायपुर और दो-तीन लोग भिलाई के हैं।
क्वींस क्लब में रविवार रात हवाई फायर की पड़ताल में चौंकाने वाला खुलासा हुआ हैं। पार्टी में डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग शामिल थे। इसमें रायपुर और भिलाई के बड़े परिवार की महिलाएं तक आई हुई थी। पुलिस को मौके से शराब-बीयर की बोतल के अलावा कुछ मिला नहीं है। पुलिस ड्रग्स की जांच के लिए फारेंसिक टीम की मदद लेगी। वहां के कमरों और पार्टी हॉल का सैंपल लिया जाएगा। ताकि जिस रंगीन पार्टी की चर्चाएं है, उसकी सच्चाई सामने आ सकें। इधर, तेलीबांधा पुलिस ने मंगलवार को अमित धावना नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। क्वींस क्लब में दो कमरे इसी के नाम से बुक किए गए थे।
हालांकि उसने बयान दिया है कि कमरे उसके नाम से बुक करवाए गए, लेकिन उसने बुकिंग नहीं करवाई थी। यह उसके एक दोस्त ने करवाई थी और पेमेंट भी उसी ने किया है। हालांकि अमित ने पुलिस को पार्टी के बारे में पूरी जानकारी दी है। उसे तथा शंकरनगर की लड़की को मिलाकर क्वींस क्लब की लाॅकडाउन पार्टी और फायरिंग में 7 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। अभी पार्टी में हुड़दंग करते नजर आ रहे युवक-युवतियों की गिरफ्तारी बाकी है। जिनकी भी पहचान हो रही है, उनके नाम एफआईआर में जोड़े जा रहे हैं। तेलीबांधा पुलिस ने फरार 7 आरोपियों के अलावा क्लब से जुड़े लोगों को मंगलवार को थाना बुलाया था। जिन्हें आरोपी बनाया जा चुका है, उनमें से कोई थाने नहीं पहुंचा। क्लब मालिक हरबंश बत्रा, सौरभ बत्रा समेत 4 लोग तेलीबांधा थाने गए।

वीडियो वायरल : रसूखदार परिवारों की 7 महिलाओं के नाम
पार्टी में केक सेरेमनी, शराब के अलावा जमकर नाच गाना भी हुआ, जिसका वीडियो वायरल हो रहा हैं। इसमें नशे में धुत्त युवतियां जमकर थिरकती दिखाई दे रही हैं। इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर हो चुकी है, जिसमें से 7 गिरफ्तार हुए हैं। हवाई फायर करनेवाले हितेश पटेल को जेल भेज दिया गया है। जो सूची बन रही है, उसमें 7 महिलाओं के नाम है।

हाउसिंग बोर्ड का भवन
पुलिस को मिले दस्तावेजों के अनुसार यह क्लब हाउसिंग बोर्ड से 30 साल की लीज पर लिया गया था। सालाना लीज रेंट 12 लाख रुपए है। 2011 से क्लब को बत्रा परिवार चला रहा था। पिछले साल से कुछ अन्य लोगों ने इसे एग्रीमेंट कर संचालन के लिए दूसरे लोगों को दिया है। पुलिस देर रात तक रसूखदार-कारोबारियों का इंतजार करती रही, लेकिन कोई नहीं पहुंचा।

लॉकडाउन में खुलेआम एंट्री
पुलिस ने आधा दर्जन लोगों से लिए गए बयान के आधार पर खुलासा किया कि क्वींस क्लब में लाॅकडाउन के दौरान भी पिछले दरवाजे से नहीं, बल्कि सामने के गेट से एंट्री दी जा रही थी। गिरफ्तार युवती समेत पार्टी में शामिल सभी लोगों ने बताया कि वे सामने के गेट से ही दाखिल हुए थे। होटल के एक हिस्से में बार है, जिसे संचालकों का एक दोस्त चला रहा था। पार्टी में वह भी था।
बार में लाॅकडाउन में दोगुने दाम में शराब मिलने की बात आई है। शहर के कई युवक-युवतियां पार्सल के बहाने वहां शराब लेने रोज पहुंचते थे।

आउटर के 40 होटल-ढाबों को नोटिस
तेलीबांधा इलाके में संचालित 40 से ज्यादा रेस्टोरेंट, कैफे, होटल, बार, ढाबा को पुलिस ने नोटिस जारी किया है। टीआई रमाकांत साहू ने बताया कि सभी को कलेक्टर के आदेश का पालन करने को कहा गया है। तय समय पर होटल, ढाबा बंद किया जाए। कहीं भी बैक डोर शराब बिक्री या पार्टी की शिकायत मिली, तो मालिक पर केस दर्ज कर लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा। थाने से क्वींस क्लब और वहां संचालित बार का लाइसेंस निरस्त करने की चिट्ठी एसएसपी को लिखी गई है। एसएसपी यह चिट्ठी कलेक्टर को भेज रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तेलीबांधा थाने में पुलिस की हिरासत में युवती।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget