header ads

लोजपा बोली-चिराग सीएम के लिए बेहतर चेहरा; रोलोसपा ने कहा- नीतीश के सामने तेजस्वी कमजोर

लोजपा में भी चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठने लगी है। पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव शाहनवाज अहमद कैफी ने कहा कि बिहार की जनता 15 साल बनाम 15 साल के सरकारों को देख चुकी है। इस बार वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में जनता एक बेहतर विकल्प ढूंढ़ रही है। बिहार की जनता अब ऐसे व्यक्ति को अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है, जो एक पुत्र और सेवक की तरह उनकी सेवा कर सके। दिन-रात राज्य की भलाई के लिए समर्पित हो।

इसके लिए चिराग पासवान सबसे बेहतर विकल्प हैं, जिनके पास राज्य को विकसित बनाने का पूरा रोडमैप है। कैफी ने कहा कि हमारे हर कार्यकर्ता की इच्छा है कि विधानसभा के चुनाव में लोजपा 143 सीटों पर लड़े। चिराग पासवान राष्ट्रीय राजनीति को छोड़कर प्रदेश की राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हों, ताकि बिहार को एक सच्चा और मेहनतकश जनसेवक मिल सके।

रालोसपा महागठबंधन से बाहर निकलते के मूड

बिहार में विधानसभा चुनाव की घाेषणा से पहले तीसरे माेर्चें की सुगबुहाट भी तेज हाे गई है। रालोसपा महागठबंधन से बाहर निकलते के मूड में दिख रही है। उसने गुरुवार काे राजद पर महागठबंधन को कमजोर करने का आरोप लगाया। राजद नेतृत्व पर भी सवाल उठाए। कहा- तेजस्वी में नीतीश कुमार से मुकाबला करने की क्षमता नहीं है। राजद पर एकतरफा फैसला लेने का भी आरोप लगाया।

रालोसपा के जिला अध्यक्ष से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पार्टी नेताओं ने बैठक में महागठबंधन से अलग होने की वकालत की। महागठबंधन से अलग होने का अंतिम फैसला लेने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को अधिकृत किया गया। बैठक में कई नेताओं ने समान विचारधारा वाली पार्टियाें के साथ मिलकर तीसरा मोर्चा बनाने पर भी जोर दिया। उपेंद्र ने कहा- तेजस्वी में नीतीश से मुकाबला की क्षमता नहीं है। रालोसपा को कितनी सीटें मिलेंगी, यह अधिक महत्वपूर्ण नहीं है।

पप्पू बोले-मैंने तो पहले ही कहा था-चिराग सबसे बेहतर सीएम होंगे

जाप प्रमुख पप्पू यादव ने कहा कि बड़े व छोटे भाई को 30 साल दिए, मुझे 3 साल दीजिए, बदलाव दिखाई देगा। गुरुवार को चुनावी घोषणा पत्र की बजाए प्रतिज्ञा पत्र जारी करते हुए कहा कि शपथ लेता हूं कि वादा पूरा नहीं हुआ तो मेरी सरकार इस्तीफा दे देगी। प्रतिज्ञा पत्र में बिहार को विकसित, बनाने का वादा किया गया है। पप्पू ने कहा कि हम तो पहले से कह रहे थे कि चिराग पासवान सबसे बेहतर सीएम होंगे। उन्होंने कहा कि नए लोगों के हाथ में कमान आने से राज्य का भला होगा। पढ़िए पेज-4 भी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
LJP Boli-Chirag Better Face for CM; Rolospa said - Stunning weak in front of Nitish


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget