चंबा के पांगी में लाेग अब अपनी खुद की बिजली तैयार कर सकेंगे, इसके लिए हिमऊर्जा यहां पर एक हजार बीपीएल परिवार के घराें पर 250 वाॅट की क्षमता वाले ऑफ ग्रिड साेलर पावर प्लांट लगाकर देगा। इन प्लांट काे लगाने के लिए लाेगाें से काेई पैसे नहीं वसूले जाएंगे। यह प्लांट के लगने के बाद क्षेत्र में लाेगाें को पावर कट की समस्या से भी नहीं जुझना पड़ेगा।
इस प्लांट के लगने से लाेग अपना माेबाइल भी चार्ज कर सकेंगे और 40 वाॅट का एलईडी टेलीवीजन भी चला सकेंगे। इसके अलावा लाेग अपने घराें में 9 वॉट के पांच एलईडी टयूबलाइट भी जला सकेंगे। एक हजार बीपीएल परिवाराें के घराें में ये छाेटे साेलर पावर प्लांट लगाने के लिए राज्य सरकार ने हिमऊर्जा काे तीन कराेड़ 83 लाख रुपए का बजट जारी कर दिया है।
याेजना का लाभ देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक हजार लाभार्थी परिवाराें का चयन किया जाएगा। हिमऊर्जा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रुपाली ठाकुर ने बताया कि लाभार्थियाें का चयन हाेने के बाद शीघ्र उनके घराें पर 250 वाॅट के साेलर पावर प्लांट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा, ताकि लाेग अपनी खुद की बिजली तैयार करके अपनी बिजली की मांग पूरा कर सकें।
5 साल तक प्लांट के रखरखाव की जिम्मेदारी कंपनी की
इस प्लांट के रखरखाव और मरम्मत की सारी जिम्मेदारी हिमऊर्जा ने संबंधित कंपनी की तय की है जाे लाेगाें के घराें में यह प्लांट लगाएगी। वही कंपनी अगले पांच सालाें तक इस प्लांट का उचित रखरखाव भी करेगी। कंपनी संबंधित क्षेत्र के युवाओं काे इस प्लांट के रखरखाव और मरम्मत कार्य का भी प्रशिक्षण देगी। कंपनी द्वारा यहां पर लाेगाें की सुविधा के लिए अलग से उपभाेक्ता सेवा केंद्र भी स्थापित किया जाएगा, ताकि वह इस सेवा का बिना किसी परेशानी के लाभ उठा सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment