header ads

कोविड-19 सुरक्षा सामग्री की आपूर्ति के लिए उत्तर बिहार में हब बना मुजफ्फरपुर

चुनाव कार्य में लगे सभी कर्मचारी आयोग की गाइडलाइन के अनुसार कोविड-19 से बचाव के लिए सभी मार्गदर्शन का पालन करें। उत्तर बिहार के जिलों में कोविड-19 सुरक्षा सामग्री मास्क, सैनिटाइजर, ग्लव्स आदि की आपूर्ति के लिए मुजफ्फरपुर को हब बनाया गया है। इन सामान को रखने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के क्षेत्रीय कार्यालय को सैनिटाइज करें।

ये निर्देश मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने दिए। जिला कृषि अधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए सभी मतदान केंद्रों पर थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था रहेगी एवं प्रत्येक मतदाता को एक ग्लव्स दिया जाएगा।

बैठक में उप विकास आयुक्त सुनील कुमार झा, अपर समाहर्ता राजस्व राजेश कुमार, अपर समाहर्ता आपदा अतुल कुमार वर्मा के साथ सभी निर्वाची पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी एआरओ एवं बीडीओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

जिले में 58 कोरोना पॉजिटिव मिले

जिले में मंगलवार को 3424 संदिग्धों के कोरोना सैंपल की जांच की गई। उनमें 58 पॉजिटिव पाए गए। अब जिले में पॉजिटिव की संख्या 8545 पहुंच गई है। मंगलवार को 27 मरीज स्वस्थ भी हुए। जिले में अब 476 कोरोना एक्टिव केस हैं।

सदर अस्पताल में केमिकल व वॉयल खत्म, 200 मरीज लौटे

सदर अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में मंगलवार को फिर जांच बाधित रही। इस कारण 200 से अधिक लोगों को जांच कराए बिना ही अस्पताल से लौटना पडा। इस दौरान मरीजों व उनके परिजनों ने हंगामा भी किया। हालांकि, कुछ ही देर बाद सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को शांत करा दिया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई। बताया जाता है कि केमिकल व आवश्यक छोटे उपकरण सदर अस्पताल प्रशासन उपलब्ध नहीं करवा रहा है। जिस कारण मंगलवार को पैथोलॉजिकल जांच नहीं हो सकी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Muzaffarpur becomes hub in North Bihar for supply of Kovid-19 security material


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget