header ads

पटना में 213 नए कोरोना संक्रमित मिले, 5 की मौत; संक्रमितों की संख्या 29796 पर पहुंची

पटना जिले में शुक्रवार को 213 कोरोना मरीज मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 29796 हो गई है। इनमें 27226 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 2461 एक्टिव केस हैं। रिकवरी रेट 91 फीसदी है। शुक्रवार को 5447 सैंपल की जांच की गई। पीएमसीएच में 607 सैंपल की जांच में 13 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ठीक होने पर यहां दो मरीजों को छुट्टी दी गई।

आईजीआईएमएस में 2768 सैंपल की जांच में 50 की रिपोर्ट पॉजिटव आई। इनमें संस्थान में भर्ती आठ मरीज भी हैं। पटना एम्स में भर्ती पंचायत राजमंत्री कपिलदेव कामत की स्थिति स्थिर है, जबकि राजद विधायक सरबजीत कुमार की स्थिति में सुधार है। शुक्रवार को एम्स में 19 नए कोरोना मरीज भर्ती हुए जिनमें 11 पटना जिले के हैं।

ठीक होने पर नालंदा के एक चिकित्सक समेत 15 मरीजों को छुट्टी दी गई। पांच मरीजों की मौत हो गई, जिनमें फुलवारीशरीफ की नीलू राय, फुलवारीशरीफ के कलीमुद्दीन अंसारी, अररिया के महेंद्र राम, नवादा की गायत्री देवी और दनियावां के भूपेंद्र नारायण सिंह शामिल हैं।
एनएमसीएच में भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। अभी मात्र 14 मरीज भर्ती हैं। शुक्रवार को पांच मरीज भर्ती किए गए और दो को छुट्टी दी गई। अस्पताल में 86 बेड खाली हैं।

एनएमसीएच: कोरोना मरीजों की सर्जरी के लिए सीओटी तय
एनएमसीएच में कोरोना मरीजों के ऑपरेशन के लिए सीओटी को चिह्नित किया गया है। कोविड के मरीजों को अगर किसी तरह की ऑपरेशन की जरूरत हुई तो उसे किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
213 new corona infected found in Patna, 5 killed; The number of infected reached 29796


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget