ऊना नगर परिषद लगभग 25 लाख रुपये से नया पार्क बनाने की तैयारी में है। इसके लिए यहां आईटीआई के नए परिसर के नजदीक भूमि चिन्हित कर ली गई है। इस जगह सरकारी भूमि खाली पड़ी है। पार्क निर्माण के लिए शहरी विकास विभाग ने 20 लाख नगर परिषद को जारी कर दिए हैं। इस जगह मुख्य पार्क की तर्ज पर भव्य पार्क का निर्माण किया जाएगा।
इसके एक कोने में चिल्ड्रन पार्क बनाने की योजना है। इसके लिए नप से पहले से प्लान तैयार कर रखा है, जो शहरी विकास विभाग से अप्रूव हो चुका है। अब गुलआ की साइट में बदलाव होने पर दूसरी जगह भूमि संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक इस पार्क को मुख्य पार्क की तर्ज पर डेवलप किया जाएगा।
जिसमें लोगों की सुविधा के लिए बैंच और टहलने के लिए एक ट्रैक बनाया जाएगा। इस पार्क के एक किनारे में छोटे बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क बनाने का प्लान है। इसमें बच्चों के झूले और प्ले स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। पार्क में रोशनी की व्यवस्था के लिए एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी। काबिलेगौर है कि वर्तमान में शहर में नप के दो पार्क हैं। मुख्य पार्क एनएच 503 एक्सटेंशन से सटा है।
जिसमें महिलाओं और पुरुषों के लिए ओपन एयर जिम लगाए हैं। वाकिंग के लिए ट्रैक और लोगों के बैठने के लिए बैंच स्थापित किए हैं। जबकि बच्चों के लिए झूले इत्यादि लगाए गए हैं। इंडियन ऑयल ने राष्ट्रीय ध्वज का स्थापित किया है। लेकिन कोरोना महामारी के चलते मुख्य पार्क अभी बंद है। नप का दूसरा पार्क डीसी आवास के साथ सटा है। इसे नप ने दोबारा से डवलप करके रेन शेल्टर और बैठने के लिए बैंच स्थापित किए हैं। इसके अलावा बेडमिंटन कोर्ट भी बनाया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment