header ads

गोली लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस कर रही जांच; एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

जिला सदर थाना ऊना के तहत अप्पर बसाल में सोमवार देर रात 40 वर्षीय व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान डठवाड़ा निवासी अरविंद चौहान उर्फ सोनू पुत्र स्वर्गीय कौशल चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने बसाल गांव के ही एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक अरविंद चौहान सुनार की दुकान चलाता है। रात को घर लौटते समय बसाल में अपने जानकार के पास रुका था। इसी दौरान बंदूक से गोली चल गई और अरविंद को जा लगी।

हादसे में अरविंद की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया यह भी जा रहा है अरविंद अपने जानकार को अपनी बंदूक दिखा रहा था तो गोली चल गई, लेकिन मामले में सच्चाई कितनी है इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

मामले की सूचना मिलते ही एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर और उनकी पूरी टीम नेे घटनास्थल का दौरा किया। एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हर पहलू को ध्यान में रखकर घटना की जांच पड़ताल की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गोली कांड के घटना स्थल पर बिखरा मृतक अरविंद चौहान का खून।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget