जनसंख्या को नियंत्रण को लेकर फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 33 महिलाओं का सफल बंध्याकरण किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि परिवार जन कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड क्षेत्र की 33 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन डॉ. पंकज कुमार ने किया।
उन्होंने बताया कि बंध्याकरण ऑपरेशन को लेकर आशा कार्यकर्ता के द्वारा अपने- अपने पोषक क्षेत्रों में महिलाओं को जागरूक कर परिवार नियोजन अपनाने की सलाह दी गई है। ऑपरेशन कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड स्वास्थ्य लेखा प्रबंधक पवन कुमार केयर इंडिया के अभिजीत कुमार, स्वास्थ्य कर्मी मो. अफजल आदि की भूमिका काफी सराहनीय रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment