केन्द्र और राज्य सरकार के संयुक्त तत्वावधान में नाहन विधानसभा क्षेत्र में सेब और टमाटर की तर्ज पर नींबू प्रजाति को किसानों की आर्थिकी का जरिया बनाया जाएगा। इस उद्देश्य से जहां नाहन विधानसभा क्षेत्र में हाल ही के बरसात सीजन में एक लाख नींबू के पौधे निशुल्क वितरित किए गए , वहीं गत वर्ष करीब 20 हजार नींबू के पौधे किसानों को बांटे गए थे।
नाहन क्षेत्र में मौसम के अनुकूल गैर परम्परागत फसलों की खेती पर सघनता से विचार किया जा रहा है, ताकि किसानों की आर्थिक दशा में सुधार हो सके। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉक्टर राजीव बिंदल ने यह बात बुधवार को नाहन में हिमाचल प्रदेश उद्यान विभाग के ‘शिवा परियोजना’ के तहत आयोजित किसान संगोष्ठी में कही । इस गोष्ठी में नाहन क्षेत्र के किसानों और स्वयं सहायता समूह की महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। डॉ बिंदल ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र का उद्यान विभाग के शिवा परियोजना के तहत चयन किया गया है जो कि क्षेत्र के किसानों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बहुत बड़ा तोहफ़ा है।
उन्होंने कहा कि परियोजना के प्रथम चरण में करीब 130 हैक्टेयर क्षेत्र में सब ट्रापिकल एरिया के तहत अमरूद, मौसमी, लीची अनार व नींबू प्रजाति के बगीचों को विकसित किये जाने का प्रस्ताव है। इससे जहां किसानों की आय बढ़ेगी, वहीं रोज़गार के नये साधन सृजित होंगे और पर्यावरण में सुधार होगा। हमारा प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक दशा में सुधार करना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment